परीक्षा की तैयारी हेतु अध्यापन पर फोकस कर शतप्रतिशत परिणाम लाने करें प्रयास- सीईओ

0
Spread the love

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की आवश्यक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर अभिषेक गहलोत ने निर्देश दिए कि सभी आगामी दिवसों में सभी शिक्षक पढ़ाई पर विशेष फोकस करते हुए समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण कर शत् प्रतिशत परिणाम लाने हेतु प्रयास करें।

सभी छात्रों के स्तर में उन्नयन हो, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) का विधिवत क्रियान्वन हो। सभी मॉनिटरिंगकर्ता अपने लक्ष्य अनुसार समस्त विद्यालयों की अकादमिक मॉनीटरिंग अनिवार्य रूप से करें. सीईओ श्री गहलोत ने शिक्षकों एवं छात्रों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, एमपीटास्क छात्रवृत्ति स्वीकृति , प्रोफाइल अपडेशन, फेल्ड अकाउंट करेक्शन कार्य शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया. चाइल्ड ट्रैकिंग सर्वे 20 दिसंबर तक पूर्ण कर सर्वे में चिन्हित छात्रों का ऑन स्पॉट प्रवेश पोर्टल 3.0 में कराया जाए. इसके लिए शिक्षकों को व्यक्तिगत नाम से जबावदेही दी जाए. शाला एवं छात्र हित में आकस्मिक निधि का समय सीमा में उपयोग, सभी शाला प्रभारी एवं शिक्षकों की ई -अटेंडेंस के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य रूप से लगाई जाए एवं इसी के आधार पर वेतन आहरित किया जाए. ई-अटेंडेंस न लगाने वाले लोकसेवको को स्पष्टीकरण जारी किया जाए. शालापरिसर, कक्षाओं एवं बालक- बालिका शौचालय की साफ सफाई सुनिश्चित करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा निर्देश दिए गए । आगामी दिवसों में सभी निरीक्षणकर्ताओं के द्वारा स्कूलों की सतत अकादमिक मॉनिटरिंग कर शतप्रतिशत परिणाम लाने समस्त शिक्षकों के द्वारा विद्यालय स्तर पर दैनिक पाठ योजना के अनुसार अध्यापन किया जा रहा है या नहीं तथा कमजोर छात्रों के लिए क्या प्रयास किया जा रहे हैं इसकी समीक्षा की जाएगी. बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, डीपीसी योगेश शर्मा, प्राचार्य डाइट अजय दुबे सहित समस्त बीईओ, बीआरसी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *