छावनी परिषद् के शिक्षकों का पाँच दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
छावनी परिषद् के मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री राजीव कुमार के आदेशानुसार छावनी परिषद् के के द्वारा संचालित पाँचो विद्यालयों में कार्यरत स्थायी एवं अनुबंधित शिक्षको के लिए शिक्षण कार्य में गुणवत्ता बनाने हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर (डाईट) में प्राचार्य श्री अजय दुबे एवं प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती स्वाति वरखेड़कर के मार्गदर्शन में 15 से 19 दिसंबर 2025 तक पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।

जिसमें डाईट संस्था के विषय विशेषज्ञयो द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020, 21वीं शदी के कौशल, विभिन्न विषयों की शिक्षण विधियाँ, ICT का शिक्षण में उपयोग, लीडरशिप, सहानुभूति पर विस्तार से एवं मनोरंजक तरीके से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण श्री अजय कुमार दुबे प्रचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा सहा. प्रधाध्यापक, श्री योगेश द्विवेदी सहा. प्रधाध्यापक, श्रीमती स्वाति वरखेड़कर श्रीमती अंजना ढिमोले, श्रीमती रंजनी बेहरे, श्रीमती अंजु मिश्रा, श्री ऋषि सुर्यवंशी, श्रीमती कल्पना द्विवेदी, श्रीमति अनिता जैन, श्री पुष्पेन्द्र जैन, रश्मि कौशिक, मीरा पाण्डेय आदि द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रशिक्षण श्री अजय कुमार दुबे प्रचार्य, श्री सुनील कुमार शर्मा सहा. प्रधाध्यापक, श्री योगेश द्विवेदी सहा. प्रधाध्यापक, श्रीमती स्वाति वरखेड़कर प्रशिक्षण प्रभारी, श्रीमती सुनीता चौहान, श्रीमती तृप्ति जायसवाल, श्रीमती स्वाति मिश्रा, एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे प्रशिक्षण के समापन समारोह में छावनी परिषद् जबलपुर की ओर से अभार एवं धन्यवाद श्री दयानंद मथनियाँ द्वारा किया गया।
