जनेकृविवि में डी.एन.ए. की खोज विषय पर व्याख्यान का आयोजन
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन, विभाग द्वारा डी.एन.ए. की खोज विषय के जनक डॉ. जेम्स डी. वाटसन को श्रृद्धाजलि स्वरूप एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे के मुख्यआतिथ्य में आयोजित किया गया।
मुख्यअतिथि डॉ. धीरेन्द्र खरे ने छात्र-छात्राओं को सभी महान वैज्ञानिकों का इतिहास पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के वैज्ञानिक व्याख्यान आयोजित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। व्याख्यान में स्व. डॉ. जेम्स डी. वाटसन के द्वारा की गई उपलब्धियों का सम्पूर्ण संकलन विभाग की पी. एच. डी. छात्रा कु. सौम्या पटेल द्वारा पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उक्त व्याख्यान में डॉ. मनोज श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष, आनुवांशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग के साथ ही साथ विभाग में पदस्थ संकाय सदस्य एवं वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. कचंन भान, डॉ. आर.पी. साहू, डॉ. पवन अमृते, डॉ. प्रतिक कुमार, डॉ. अमित कुमार एवं विभाग में अध्ययनरत सभी एमएससी एवं पीएचडी के छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
