जनेकृविवि में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
डॉ. एस. बी. अग्रवाल ने टिकाऊ कृषि उत्पादन में वर्मी कम्पोस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत वानिकी विभाग द्वारा ‘वृक्ष प्रजातियों की नर्सरी प्रबंधन पद्धतियां एवं सतत् कृषि वानिकी हेतु वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तकनीक विषय पर आयोजित 7 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन डॉ. एस. बी. अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, वानिकी विभाग की अध्यक्षता में हुआ। विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. एस. बी. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में मृदा स्वास्थ्य सुधार, उत्पादन लागत में कमी तथा टिकाऊ कृषि उत्पादन में वर्मी कम्पोस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला। यह 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी. के. कौतु तथा अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. सोमनाथ सरवदे ने प्रशिक्षण की गतिविधियों पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वन नर्सरी प्रबंधन एवं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे सतत कृषि वानिकी आधारित आजीविका को बढ़ावा मिल सके।गया। कार्यकम का संचालन डॉ. अजय शाह एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सोमनाथ सरवदे द्वारा कियाइस अवसर पर डॉ. यशपाल सिंह (प्रशिक्षण समन्वयक), डॉ. पंकज कुमार साहू (गृह विज्ञान महाविद्यालय) एवं डॉ. पंकज कोस्ती (गृह विज्ञान महाविद्यालय) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही डॉ. अजय के. शाह, डॉ. मनोज पाठक, डॉ. कैलाश कुमार, श्री राजेंद्र डोंगरे, श्रीमती पूर्णिमा मालवीय, श्री उमेश सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा।
