मृदा परीक्षण,संरक्षण और संवर्धन के प्रति लोगों को करें जागरूक- डॉ. जी.के. कौतु

0
Spread the love

जनेकृविवि में विश्व मृदा दिवस सप्ताह प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थी हुये सम्मानित

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से जबलपुर चेप्टर इंडियन सोसायटी ऑफ सॉइल साइंस एवं मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व मृदा दिवस “स्वस्थ शहरों के लिये स्वस्थ मिट्टी” थीम पर मृदा जागरूकता सप्ताह के तहत विविध गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित हुये, जिनका बुधवार को संचालक अनुसंधान सेवाये डॉ. जी.के. कौतु के मुख्यआतिथ्य एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट की अध्यक्षता में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।

मुख्यअतिथि डॉ. जी. के. कौतु ने अपने उद्बोधन में कहा कि मृदा पुनर्जनन, मिट्टी के स्वास्थ्य और उर्वरता को बहाल करने की प्रकिया है, जिसमें कार्बनिक पदार्थो और सूक्ष्मजीवों को जोड़कर मिट्टी की संरचना, जल धारण क्षमता और पोषक तत्वों को सुधारा जाता है। सभी विद्यार्थियों को मृदा परीक्षण और मृदा के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट ने मृदा स्वास्थ्य की देखभाल करने हेतु छात्र-छत्राओं को प्रेरित किया। आपने कहा कि असंतुलित रसायनों के प्रयोग होने से मिट्टी, फसल, जीव और पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। परिणाम स्वरूप जीव, जंतुओं को भी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, इसलिये प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की महती आवश्यकता है।
जबलपुर चेप्टर इंडियन सोसायटी ऑफ सॉइल साइंस के अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष व आचार्य डॉ. ब्रजेश दीक्षित ने कहा कि छात्रों को शहरीकरण से होने वाले मिट्टी के क्षरण के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिये साथ ही कहा कि स्वस्थ मिट्टी, शहरों के लिये भोजन, स्वच्छ पानी और बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करती है, जो ग्रामीण और शहरी जीवन के बीच की एक कड़ी है। आपने कहा कि मृदा जागरूकता अभियान के लिये भविष्य में विद्यार्थी एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगे।
जबलपुर चेप्टर इंडियन सोसायटी ऑफ सॉइल साइंस के सचिव एवं मृदा वैज्ञानिक डॉ. बी. एस. द्विवेदी ने सप्ताह भर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों का समीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
गौरतलब है कि विश्व मृदा दिवस के अवसर पर पिछले एक सप्ताह से भाषण, क्विज, तात्कालिक भाषण, आफ स्पॉट पोस्टर मेकिंग, ऑन स्पॉट पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं कोलॉज सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पीएचडी छात्रा गायत्री तुरकर एवं आभार प्रदर्शन डॉ. जी.एस. टैगोर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. आर. के. ठाकुर, डॉ. ए.एन. गौतम, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. फूलचंद्र अमूले, डॉ. शैलू यादव, श्रीमति संगीता ठाकुर, श्रीमति सोनिका वर्मा, श्री धर्मेन्द्र, श्री राजकुमार काछी, श्रीमति रचना यादव सहित कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
MY DOCUMENTS/PRO NEWS/Badri haldkar /2025
PLEASE SEE MAIL

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *