ज.ने.कृ.वि.वि. में प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से वानिकी विभाग में सात दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. एस. बी. अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, वानिकी विभाग के मार्गदर्शन में तथा आदरणीय डॉ. जी. के. कुट्टू, निदेशक अनुसंधान सेवाएँ, संयुक्त संचालक कृषि, श्री के. एस. नेताम के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. सोमनाथ सरवदे एवं डॉ. यशपाल सिंह तथा विशेष सहयोगी के रूप में डॉ. अजय के. शाह एवं डॉ. मनोज पाठक रहे।प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षुओं का मध्य प्रदेश राज्य वन अनुसंधान संस्थान, जबलपुर में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें वन वृक्ष नर्सरी प्रबंधन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तथा संस्थान में संचालित विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. उदय होमकर, डॉ. अनिरुद्ध मजूमदार, श्री अमित पांडेय, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. अवधेश शर्मा, डॉ. प्रतीक्षा चतुर्वेदी, डॉ. अंजना राजपूत एवं डॉ. मयंक वर्मा द्वारा प्रशिक्षुओं को बॉटनिकल गार्डन, औषधीय पादप नर्सरी, लाख जीन बैंक, संग्रहालय, हरबेरियम एवं अन्य अनुसंधान कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।इसी कम में प्रशिक्षुओं ने ट्रॉपिकल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट, जबलपुर का भी भ्रमण किया। इस दौरान डॉ. ननीता बेरी, प्रमुख, विस्तार प्रभाग ने संग्रहालय एवं संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि डॉ. निधीश द्वारा वन नर्सरी का भ्रमण कराते हुए तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।ये शैक्षणिक भ्रमण निश्चित रूप से प्रशिक्षुओं को वन नर्सरी स्थापना एवं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन जैसे उद्यमों की स्थापना में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे सतत कृषि को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यह प्रशिक्षण कृषि वानिकी के अंतर्गत क्षेत्र विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो कि कृषि वानिकी उप-मिशन के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है।
