बीएलबीसी की बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा, आजीविका पथ का हुआ विमोचन

0
Spread the love

जबेरा। मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति बीएलबीसी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रणी बैंक प्रबंधक एलडीएम हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गई। बैठक में शासकीय योजनाओं की समीक्षा एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति, तान्तया मामा आर्थिक कल्याण, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, संत रविदास रोजगार योजना, डॉ आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना एवं प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना आदि योजनाओं की बैंकवार समीक्षा की गई।

जिसमें निर्देशित किया गया कि शासन की मंनसा अनुसार एवं कलेक्टर महोदय के निर्देश पर हितग्राही मूलक योजनाओ में सभी बैंकर्स शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करें जिससे बेरोजगारों को लाभ मिल सके। इसके साथ ही वित्तीय समावेशन, संतृप्ति अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, ब्याज सब्सिडी एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैंकवार की गई और सभी बैंकर्स को निर्देश दिए गए कि समय सीमा में शिकायतों का निराकरण करें। इसके पश्चात आजीविका मिशन, पशुपालन, उद्यानिकी विभाग के श्रण प्रकरण की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जबेरा जनपद पंचायत सीईओ डॉक्टर रामेश्वर पटेल ने सभी बैंकर्स से कहा कि पात्रता पूरी करने वाले समूहों और हितग्राहियों का समय सीमा में श्रण स्वीकृत कर उसका निराकरण कराये जिससे वह अपनी गतिविधि प्रारंभ कर सकें। बैठक के दौरान आजीविका मिशन के द्वारा जबेरा विकासखंड के चुनिंदा समूहों की सफलता की कहानी पर आधारित आजीविका पथ पुस्तिका का जनपद सीईओ डॉ रामेश्वर पटेल और एलडीएम हेमंत कुमार के द्वारा विमोचन की किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा ने आजीविका पथ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजीविका गतिविधि करने से जहां गरीबी दूर होती है वही समूह और महिला की पहचान बनती है। बैठक में आजीविका मिशन से अजय शुक्ला, दीपक सोनी, अभिषेक कोस्टा के अलावा मिशन द्वारा सभी बैंकों में नियुक्त बैंक सखी उपस्थित रही। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक जबेरा प्रबंधक अभिषेक रंजन, यूनियन बैंक प्रबंधक गुबराकला दीपक श्रीवास्तव, यूनियन बैंक नोहटा प्रबंधक स्वतंत्र सक्सेना, विनीत कुमार जैन, नीरज पारथी, अमन राय, शशांक राय, महेंद्र तेकाम सहित सभी ग्रामीण प्रबंधन की सक्रिय भागीदारी रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *