प्रतिभागियों ने दिखाये क्रिकेट में अपने हुनर, जनेकृविवि में आयोजित हुआ प्रथम महिला क्रिकेट टूर्नामेंट
विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार रानी दुर्गावती गर्ल्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का कृषि महाविद्यालय जबलपुर के पूर्व छात्र स्व. श्री विशेष कुर्मी एवं स्व. श्री कृष्णपाल सिंह राठौर मेमोरियल ट्रॉफी के रूप में
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से कृषि महाविद्यालय जबलपुर के विद्यार्थियों के द्वारा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस क्रिकेट प्रीमियर लीग एवं विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार रानी दुर्गावती गर्ल्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का कृषि महाविद्यालय जबलपुर के पूर्व छात्र स्व. श्री विशेष कुर्मी एवं स्व. श्री कृष्णपाल सिंह राठौर मेमोरियल ट्रॉफी के रूप में जवाहर क्रीड़ांगन में आयोजित किया गया।इस टूर्नामेंट में 10 टीमों ने भाग लिया और एम.एस.सी फाइनल वर्ष की टीम ने विजेता एवं एम.एस.सी. प्रीवियस ने उपविजेता की उपलब्धि अर्जित की। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच संजय भिलाला रहे। इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट नवनीत, बेस्ट बल्लेबाज संजय भिलाला, बेस्ट गेंदबाज मोहित देवलिया रहे।अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार छात्राओं के लिये क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया, जिसमें कृषि महाविद्यालय, जबलपुर एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर की चार टीमों ने भाग लिया तथा फाइनल में पी.आर. स्क्वाड विजेता एवं अंवति गर्ल्स उपविजेता का स्थान अर्जित किया। फाईनल मैच में मैन आफ द मैच राजश्री पटेल रहीं। इस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट पूजा जामरा, बेस्ट बल्लेबाज राजश्री पटेल रहीं।टूर्नामेंट के पुरुस्कार वितरण समारोह में कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने सभी टीमों में विजेता, उपविजेता एवं आयोजनकर्ताओं को बधाई प्रेषित की तथा छात्राओं के पहले क्रिकेट टूर्नामेंट की पहल के लिये आयोजकों का विशेष उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ धीरेन्द्र खरे ने छात्राओं से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु छात्राओं को प्रोत्साहित किया।अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित कुमार शर्मा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन हेतु समस्त छात्र-छात्राओं के सहयोग की सराहना की एवं भविष्य में जनेकृविवि द्वारा अन्य विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्रा टीमों को आमंत्रित कर वृहद जनेकृविवि छात्र एवं छात्रा क्रिकेट लीग के आयोजन को प्रस्तावित किया। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, डॉ जयंत भट्ट ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिये छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारी टीमों की सराहना की।टूर्नामेंट के सफल आयोजन में वि.वि. खेल अधिकारी, डॉ आशीष कुमार निगम, डॉ धर्मेन्द्र सिंह नरवरिया एवं छात्र शिवम धाकड़, गीसालाल चौधरी, अविनाश जाट, नागेन्द्र धाकड़ आदि का सराहनीय योगदान रहा।
