पूर्व विधानसभा के SIR प्रभारी योगेंद्र सिँह राजपूत के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में मतदाता पुनरीक्षण सर्वेक्षण कार्य सूची का विमोचन
SIR से सम्बन्धित कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी – योगेंद्र सिँह राजपूत (SIR प्रभारी पूर्व विधानसभा)
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा के SIR प्रभारी योगेंद्र सिँह राजपूत के नेतृत्व में डा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में मतदाता पुनरीक्षण सर्वेक्षण कार्य सूची का विमोचन कराया गया। जिसमें मंडल के सभी पदाधिकारी गण मातृशक्तियां, सभी वरिष्ठ – कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व विधानसभा के SIR प्रभारी श्री राजपूत ने बताया कि पार्टी द्वारा दिया गया एस आई आर का कार्य पूर्ण शक्ति से किया जा रहा है। जिसमे नागरिकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं की जाएगी।
वहीं उन्होंने बताया की नगर अध्यक्ष के विशेष मार्गदर्शन में पूर्व विधानसभा के सभी मंडलो में बेहतर कार्य प्रदर्शन किया है, वहीं 100 प्रतिशत कार्य किया गया है। यह सभी कार्यकर्त्ताओं के सहयोग से सम्भव हो सका है।
