विवान ने जबलपुर जिला कराटे चैंपियनशिप 2025 में जीता मेडल,लोगों ने दी बधाई
माता-पिता, स्कूल व डूजा कराटे क्लब का नाम किया रोशन
डूजा कराटे क्लब के खिलाड़ी व लिटिल वल्र्ड स्कूल के होनहार छात्र विवान दुबे ने जबलपुर जिला कराटे चैंपियनशिप 2025 में मेडल जीतकर माता-पिता व क्लब सहित स्कूल का नाम रोशन किया है इस इस मौके पर लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

विवान दुबे के पिता व समाजसेवी हिमांशु दुबे ने अपने पुत्र की ऐतिहासिक जीत की उपलब्धि पर कहा कि विवान की जीत जबलपुर ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश व देश के लिए समर्पित है अभी विवान की करियर की शुरुआत है। हम आशा करते है कि वह आगे भी कठिन मेहनत कर जबलपुर व मध्यप्रदेश सहित भारत का नाम वैश्विक स्तर पर और ऊंचा जरुर करेगा। विवान दुबे के माता-पिता हमेशा से चाहते थे की कि विवान पढ़ाई के साथ साथ स्पोट्र्स में भी अपना करियर बनाए। आज इसी सोच का नतीजा है कि विवान पढ़ाई के साथ-साथ स्पोट्र्स में अपना करियर बना रहे है। विवान का यह प्रदर्शन न केवल जबलपुर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश व देश के लिए प्रेरणादायक है। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए पिता हिमांशु दुबे एवं डूजा कराटे क्लब व स्कूल और समाज के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
