रेलवे परिसर में दी गई बाबा साहेब को श्रृद्धांजलि

0
Spread the love

महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर किया माल्यार्पण

पश्चिम मध्य रेल में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पमरे मुख्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी गई। साथ ही सुजाता इंगले, किशोर कुमार गजभिए एवं अमर प्रभुजी वाघमारे द्वारा बौद्ध वंदना भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)/आरएसपी श्री प्रभात कुमार, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मुकेश, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम. एस. हाशमी, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) श्रीमती रश्मि बघेल, एवं सचिव महाप्रबंधक श्री जे. पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डाॅ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी/आईआर श्री अजय कुमार दीक्षित ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी /कल्याण श्री अभय कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। आयोजन में कल्याण अनुभाग की प्रमुख भूमिका रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *