जनेकृविवि में विश्व मृदा दिवस सप्ताह के तहत हुए विविध कार्यक्रम
स्वस्थ शहरों के लिये स्वस्थ मिट्टी” की रही थीम
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से जबलपुर चेप्टर इंडियन सोसायटी ऑफ सॉइल साइंस एवं मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व मृदा दिवस “स्वस्थ शहरों के लिये स्वस्थ मिट्टी” थीम पर मृदा जागरूकता सप्ताह के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में भाषण, क्विज, तात्कालिक भाषण, आफ स्पॉट पोस्टर मेकिंग, ऑन स्पॉट पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने “जीवन बचाने के लिये मिटटी अंतिम संपत्ति है” भाषण के विषय के माध्यम से मृदा के स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता अभियान में अपनी अभिव्यक्त्ति दी। विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में “स्वस्थ मृदा स्वस्थ नागरिक” विषय पर रंगों और कलाकृति के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करके जागरूक किया। इसी तरह आगामी दिवसों में कोलाज एवं रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी।विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. ब्रजेश दीक्षित ने कहा कि शहरो में इमारतों के निर्माण से कांकीशन का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है, और जल को सोखने के स्त्रोत बंद होते जा रहे हैं। जिससे पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसके कारण लोगों में शहरों को सुरक्षित रखने हेतु पानी के सोखता तैयार करने चाहिये जिससे बारिश का पानी जमीन में समाहित हो सके। खेती में हो रही अंधाधुंधा रसायनों के उपयोग से मृदा स्वास्थ्य में निरंतर गिरावट आ रही है. लिहाजा किसानों को कार्बनिक खादों के साथ, जैव उर्वरक का उपयोग अधिक से अधिक करना चाहिये।कार्यक्रम समन्वय डॉ.बी.एस. द्विवेदी ने सप्ताह भर चलने वाले सम्पूर्ण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रदान की एवं कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर डॉ. एच.के. राय, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. सोमनाथ सर्वदे, डॉ. ए.एन. गौतम, डॉ. मानस गुप्ता, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. गुलाब पाठक सहित कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
