नव प्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ समापन

0
Spread the love

कृषि अभियांत्रिकी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अनंत संभावनाओं से परिचय कराया


जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। यह द्वि-साप्ताहिक कार्यक्रम विगत 24 नवम्बर से आयोजित किया गया, जिसमे छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के नियम, अनुशासन, नैतिक दायित्वों, विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियो, सभी विभागों व उनकी प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, केंद्रीय पुस्तकालय एवं विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान विशेष अतिथि प्रो. एन. के. गोंटिया (भूतपूर्व कुलपति, जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय), डॉ. नवीन शर्मा (साइंटिफिक एड्वाइसर, माइक्रो वियोमा प्रा लि, बैंगलोर) एवं दिवांशु गौतम (प्रोग्राम ऑफिसर, एन एस एस, ओपन यूनिट) के द्वारा क्रमशः विद्यार्थियों को कृषि अभियांत्रिकी में बेहतर कैरियर अवसर, पर्सनालिटी डेव्लपमेंट के बजाय, पर्सनल डेव्लपमेंट पर ध्यान देने तथा राष्ट्रीय सेवा योजना का विद्यार्थी जीवन पर प्रभाव जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए. समस्त छात्र-छात्राओं को कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अनंत संभावनाओं से परिचय कराया।
कार्यक्रम के सुचारु रूप से क्रियान्वयन में डॉ. ए. के. गुप्ता (प्रोग्राम समन्वयक), इंजी डी. एम. कदम (प्रोग्राम समन्वयक), डॉ. दीपक पटले (प्रोग्राम सह-समन्वयक) एवं इंजी वाय. एन. श्रीवास्तव (प्रोग्राम सह-समन्वयक) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिक, प्राध्यापक, विभागाध्यक्ष और कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed