दिव्यांग बच्चों में नही है सामर्थ्य की कमी – विधायक अभिलाष पांडे
दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता संपन्न
जिलाशिक्षाकेंद्र के डीपीसी योगेश शर्मा ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन रानीताल स्टेडियम में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, वंदना दीपप्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉ.अभिलाष पांडे रहे। मुख्य अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है यह बच्चे विशेष होते हैं उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। विकसित भारत के निर्माण में आपका भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विकासखंड स्तर से जिला स्तर पर पहुंचने वाले समस्त दिव्यांग बच्चों को बधाई देते हुए जिला स्तर स्तर से राज्य,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सफल होने की शुभकामनायें दी. कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने भी इन बच्चों को शुभकामनायें देते हुए शासन द्वारा इन बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं प्रयासों की जानकारी दी. इन प्रतियोगिताओं में चित्रकला, रांगोली,मेहंदी,50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़,नींबू चम्मच दौड़, कुर्सी संगीत दौड़ का आयोजन किया गया.विकासखंड स्तर से चयनित 199 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर की खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता में सहभागिता की. प्रथम, द्वितीय,तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. सहभागिता करने वाले बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रमाण पत्र दिया गया. साथ ही सभी सहभागी बच्चों के लिये स्वल्पाहार एवं भोजन वितरण भी किया गया.कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी,डीपीसी योगेश शर्मा, नोडल डॉ रामनरेश पटेल,एपीसी तरुण राज दुबे,बीआरसी सुरेन्द्र जैन,केशव दुबे, आशीष श्रीवास्तव,डीसी अहिरवार बीएसी अजय रजक, जितेंद्र वैद्य,सभी एमआरसी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र,अभिभावक उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन बीएसी अजय रजक ने किया।
