मेजबान मध्य प्रदेश की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन,राष्ट्रीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

0
Spread the love

69वीं राष्ट्रीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक किया एव गया। इन प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग,खो-खों 19 वर्ष बालक -बालिका वर्ग का आयोजन किया गया जिसका समापन कार्यक्रम आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को माननीय विधायक सुशील तिवारी ‘इंदु’ जी जी के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय विधायक डॉक्टर अभिलाष पांडे जी के विशिष्ट आतिथ्य में डीपीएस स्कूल नीमखेड़ा जबलपुर में संपन्न हुआ . समापन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष माननीय रिकुंज विज जी, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया से ऑब्जर्वर डीके सिंह जी एवं सुमित भाटिया जी भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ. साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड दल की मधुर ध्वनि के साथ मार्चपास्ट की प्रस्तुति प्रमुख रूप से आकर्षक रही. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील तिवारी ‘इंदू’ जी ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है खेलकूद से शरीर के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी विकास होता है. यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आत्मबल में भी वृद्धि करता है. खेलभावना जीवन में नया अनुभव,मन में एकाग्रता, अनुशासन लाने के साथ-साथ जीवन में चुनौतियों का सामना करने में सहायक होती है माननीय विधायक जी ने राज्यों/ यूनिट से आए हुए बच्चों को शुभकामनायें देते हुए कहा यह गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 2019 के बाद संस्कारधानी जबलपुर में पुनः हुआ.संस्कारधानी में आपका स्वागत है उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि खेल के बाद खिलाड़ियों को संस्कारधानी जबलपुर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट धुआंधार जलप्रपात, डुमना नेचर पार्क, रानी दुर्गावती की समाधि, बरगी डैम भ्रमण कराना अत्यंत सराहनीय है. विशिष्ट अतिथि विधायक माननीय डॉ.अभिलाष पांडे जी ने कहा कि आज भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है इसमें हमारे देश के खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है. खेलों का उद्देश्य केवल मेडल या प्रमाण पत्र प्राप्त करना ही नहीं अपितु आप खेल भावना का परिचय देते हुए पूर्ण मनोयोग एवं इच्छाशक्ति के साथ सहभागिता कर अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करें तथा लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहें. यहां अनेकता में एकता के दर्शन हो रहे हैं पूरा भारत एक साथ है ऐसे आयोजनों से एक दूसरे की संस्कृति, भाषा,रहन -सहन, आचार-विचार जानने के अवसर, नए अनुभव प्राप्त होते हैं जो जीवन भर याद रहते हैं. यह जीवन में बहुत काम आते हैं. उन्होंने भी आयोजन में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी. इन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में मेजबान मध्य प्रदेश की टीम ओवरऑल चैंपियन रही. 14 वर्ष बालक वर्ग बास्केटबॉल फाइनल मुकाबले में मेजबान मध्य प्रदेश की टीम ने दिल्ली की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल जीता. इस प्रकार दिल्ली की टीम द्वितीय स्थान पर रही और ट्रॉफी,रजत पदक जीता. तृतीय स्थान पर राजस्थान की टीम रही और ट्राफी,कांस्य पदक जीता. खो- खो 19 वर्ष बालिका वर्ग में भी मेजबान मध्य प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल एवं ट्रॉफी जीती. इस प्रकार द्वितीय स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही और ट्रॉफी,रजत पदक प्राप्त किया. तृतीय स्थान पर दिल्ली की टीम रही और ट्रॉफी,कांस्य पदक प्राप्त किया.खो-खो 19 वर्ष बालक वर्ग में महाराष्ट्र की टीम ने मध्यप्रदेश को हराकर गोल मेडल एवं विजेता ट्रॉफी जीती. मेजबान मध्य प्रदेश द्वितीय स्थान पर रहा और रजत पदक और ट्राफी प्राप्त की. तृतीय स्थान पर दिल्ली की टीम रही और कांस्य पदक एवं ट्रॉफी जीती. इस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 34 राज्यों/यूनिट से से 1216 बालक -बालिका एवं ऑफिशियल . सहभागिता की. यह प्रतियोगिताएं डीपीएस स्कूल नीमखेड़ा एवं जीडी गोयनका स्कूल एकता मार्केट में आयोजित की गई. उपरोक्त प्रतियोगिता के आयोजन हेतु कंट्रोल रूम की व्यवस्था, प्रतियोगिता स्थल व्यवस्था,बच्चों को लाने ले जाने हेतु परिवहन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था की गई थी इस हेतु अधिकारी, कर्मचारियों के दायित्व निर्धारण कर समितियाँ,दल गठित किये गए थे. आवास व्यवस्था बालक बालिकाओं के लिये पृथक- पृथक,बालिका हेतु पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग का बालिका छात्रावास नीमखेड़ा तथा बालक वर्ग के लिए आवास व्यवस्था कृष्णम रिसोर्ट, रॉयल आर्बिट बायपास रोड, वृंदावन होटल लाल हवेली, तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला रोड में की गई थी. कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचानालय जबलपुर संभाग अरुण कुमार इंग्ले,जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी,संभागीय क्रीड़ा अधिकारी आशा सिसोदिया, मधुमिता हाजरा, सहित समस्त जनरल मैनेजर, अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *