जबलपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन

0
Spread the love

राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग समापन

69वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग, रोप स्कीपिंग 14,17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग , खो-खों 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग आयोजित की गई.जिसका समापन कार्यक्रम आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को माननीय महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नू सिंह)जी, माननीय सांसद सुमित्रा वाल्मीकि जी, माननीय विधायक अजय विश्नोई जी, माननीय विधायक लखन घनघोरिया जी, माननीय विधायक नीरज सिंह जी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज जी के आतिथ्य में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबलपुर में आयोजित किया गया . कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ. साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड दल की मधुर ध्वनि के साथ प्रस्तुति प्रमुख रूप से आकर्षक रही.कार्यक्रम के अतिथि माननीय महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नूसिंह )जी ने कहा कि सभी सहभागिता करने वाले छात्र- छात्राओं को बधाई जो छात्र-छात्राएं विजयी नहीं हुये वे निराश न हो, आगे निरंतर प्रयास करते रहें. आप स्वस्थ रहें, जीवन में आगे बढ़े. आज खेलों के क्षेत्र में क्रांति आई है शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी खेल प्रतिभाएं निकल रही हैं. उन्होंने संस्कारधानी में आयोजित खेल आयोजनों की सराहना करते हुए कहा ऐसे सफल आयोजनों से हमारी संस्कारधानी जबलपुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन होता है. उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को डुमना नेचर पार्क भ्रमण कराने की घोषणाकर तुरंत ही भ्रमण की व्यवस्था की गई. इसके साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी खेलों के समस्त वर्ग में प्रथम आने वाली टीम को ₹1100 की राशि प्रदान की. इससे प्रतिभागियों में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग का संचार हुआ और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे. सांसद माननीय सुमित्रा वाल्मीकि जी ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से खेलों का विशेष महत्व है आज हमारे देश की बेटियां भी खेल के क्षेत्र में किसी से कम नहीं है हमें इनके मनोबल को और बढ़ाना होगा. वर्तमान में देश में परंपरागत खेलों को भी अच्छे अवसर प्राप्त हो रहे हैं. खेलो इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को और अधिक सुविधायें दी जा रही है. माननीय विधायक अजय विश्नोई जी ने कहा कि मध्य प्रदेश के सभी संभागों के बच्चे यहाँ एक साथ एकत्रित है यह आपस में मिलजुल कर एक दूसरे से सीखते हैं इससे आपसी भाईचारा बढता है.खेलकूद से शरीर के साथ-साथ व्यक्तित्व का भी विकास होता है. माननीय विधायक लखन घनघोरिया जी ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आत्मबल में भी वृद्धि करता है. खेलभावना जीवन में नया अनुभव,मन में एकाग्रता, अनुशासन लाने के साथ-साथ जीवन में चुनौतियों का सामना करने में सहायक होती है.माननीय विधायक नीरज सिंह जी ने सभी संभागों से आए हुए बच्चों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि खेलों का उद्देश्य केवल मेडल या प्रमाण पत्र प्राप्त करना ही नहीं अपितु आप खेल भावना का परिचय देते हुए पूर्ण मनोयोग एवं इच्छाशक्ति के साथ सहभागिता कर अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करें एवं लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहें. वर्तमान में शासन द्वारा खेलों के लिए बहुत अधिक प्रयास किये जा रहे हैं. नगर निगम अध्यक्ष माननीय रिकुंज विज ने सभी को शुभकामनाओं देते हुए आप निरंतर प्रयास करते रहें और अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच कर अपने देश का नाम का रोशन करें. जिला शिक्षा अधिकारी श्री घनश्याम सोनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 10 संभागों से 1050 बालक -बालिका एवं ऑफिशियल सहभागिता कर रहे . यह सभी प्रतियोगिताएं महारानी लक्ष्मीबाई एमएलबी विघालय में आयोजित की जा रही है. उपरोक्त प्रतियोगिता के आयोजन हेतु कंट्रोल रूम की व्यवस्था, प्रतियोगिता स्थल व्यवस्था,बच्चों को लाने ले जाने हेतु परिवहन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था की गई हैं इस हेतु अधिकारी कर्मचारियों के दायित्व निर्धारण कर समितियाँ,दल गठित किये गए हैं. आवास व्यवस्था शहर के 16 शासकीय अशासकीय विद्यालय में बालक बालिकाओं के लिये पृथक- पृथक की गई है. कार्यक्रम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचानालय जबलपुर संभाग अरुण कुमार इंग्ले,जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, डीपीसी योगेश शर्मा,नोडल अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव, सहायक संचालक खेल आशा सिसोदिया, अरविंद अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी मधुमिता हाजरा, बीएसी अजय रजक, रुक्मणी कनौजिया,सुधा पाटकर, आभा वानखेडे, राजेश जगाती, आशीष पंड्या, प्रवीण झारिया, जनार्दन गजभिये,संदीपा स्थापक, केके चौबे, अभय नायक सहित समस्त जनरल मैनेजर, अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे. प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्न अनुसार रहे- खो-खो 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर जबलपुर संभाग द्वितीय स्थान पर इंदौर संभाग एवं तृतीय स्थान पर ग्वालियर संभाग रहा. इसी प्रकार खो-खो 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर जबलपुर संभाग द्वितीय स्थान पर इंदौर संभाग, तृतीय स्थान पर ग्वालियर संभाग रहा. इस प्रकार खो-खो 19 वर्ष बालक- बालिका दोनों वर्ग में जबलपुर संभाग विजेता रहा और इंदौर संभाग उप विजेता रहा. बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर उज्जैन संभाग,द्वितीय स्थान पर ग्वालियर संभाग एवं तृतीय स्थान पर जबलपुर संभाग रहा है. रोप स्कीपिंग 14 वर्ष बालक वर्ग में भोपाल संभाग प्रथम स्थान पर,जनजातीय कार्य विभाग द्वितीय स्थान पर एवं उज्जैन संभाग तृतीय स्थान पर रहा विजेता रहा. रोपस्कीपिंग अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर भोपाल संभाग द्वितीय स्थान पर उज्जैन संभाग तृतीय स्थान पर जबलपुर संभाग रहा इस प्रकार 14 वर्ष रोप स्कीपिंग बालक -बालिका दोनों वर्ग में भोपाल संभाग विजेता रहा. 17 वर्ष रोप स्कीपिंग बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर जनजातीय कार्य विभाग, द्वितीय स्थान पर भोपाल संभाग, तृतीय स्थान पर उज्जैन संभाग रहा. 17 वर्ष रोप स्कीपिंग बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर भोपाल संभाग द्वितीय स्थान पर जबलपुर संभाग एवं तृतीय स्थान पर उज्जैन संभाग रहा. 19 वर्ष रोप स्कीपिंग बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर भोपाल संभाग,द्वितीय स्थान पर जबलपुर संभाग एवं तृतीय स्थान पर जनजातीय कार्यविभाग रहा. 19 वर्ष रोप स्कीपिंग बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर जबलपुर संभाग,द्वितीय स्थान पर भोपाल संभाग एवं तृतीय स्थान पर जनजातीय कार्य विभाग रहा. पूरी प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन जबलपुर संभाग रहा.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed