69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विधायक नीरज सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
खेल के बाद विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धुआंधार जलप्रपात देखकर खिलाड़ी हो रहे रोमांचित
69वीं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 23 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है. आज खेलकूद प्रतियोगिता में बरगी विधायक माननीय नीरज सिंह जी ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप उत्साहपूर्वक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए खेलें और अपने माता-पिता, प्रदेश, देश का नाम रोशन करें. जो खिलाड़ी, टीम विजयी न हो वह निराश न हो निरंतर प्रयास करते रहें सफलता अवश्य मिलेगी एवं इन खेलों से प्राप्त अनुभव जीवन में बहुत काम आएंगे. इन प्रतियोगिताओं में खो-खो 19 वर्ष बालक- बालिका वर्ग एवं बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग का आयोजन किया जा रहा है. आज खेली गई प्रतियोगिता में मेजबान मध्य प्रदेश का विजय अभियान जारी रहा.14 वर्ष बास्केटबॉल में मध्य प्रदेश की टीम ने छत्तीसगढ़ की टीम को हराया. तथा 19 वर्ष खो-खो बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम ने हिमाचल प्रदेश को हराकर विजयी अभियान जारी रखा. खेल के पश्चात खिलाड़ियों को प्रदेशवार विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट धुआंधार जलप्रपात का भ्रमण भी कराया जा रहा है जिसे देखकर खिलाड़ी प्रसन्न,रोमांचित हो रहे हैं इसी क्रम में आज कर्नाटक, दादर तथा नागर हवेली, जम्मू कश्मीर, पांडिचेरी, झारखंड, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय समिति, पंजाब, बिहार, गुजरात,दिल्ली की टीम को भेड़ाघाट का भ्रमण कराया गया. इन खेलों के सफल आयोजन का दायित्व संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग जबलपुर को सौंपा गया है. इस प्रतियोगिता में 34 राज्यों/यूनिट से लगभग 1010 बालक -बालिका, 206 ऑफिशियल्स इस प्रकार कुल 1216 प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं . खो-खो 19 वर्ष बालक -बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला रोड में एवं बास्केटबॉल 14 वर्ष बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं दिल्ली पब्लिक स्कूल मंडला रोड एवं जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल एकता चौक बायपास रोड तिलहरी में संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है. विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट धुआंधार जलप्रपात के भ्रमण एवं खिलाड़ियों के आवागमन हेतु प्रत्येक राज्य यूनिट के लिये एक बस एवं शहर से ऑफिशियल के प्रतियोगिता स्थल तक जाने एवं वापस आने के लिए एक बस इस प्रकार कुल 35 बसों की व्यवस्था विभिन्न शासकीय,अशासकीय विद्यालयों से की गई है. प्रतियोगिताओं के दौरान संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग अरुण कुमार इंग्ले, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया से ऑब्जर्वर डीके सिंह एवं सुमित भाटिया, संभागीय क्रीड़ा अधिकारी आशा सिसोदिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी मधुमिता हाजरा उपस्थित रहे।
