संपूर्ण जबलपुर में अलाव की मांग जिला प्रशासन से लोक क्रांति अभियान जबलपुर ने की

0
Spread the love

महाकौशल में इस बार शीत ऋतु में कड़ाके की ठंड ने अपना जोर दिखाना चालू कर दिया है जिसके कारण तापमान दिनों दिन गिरता जा रहा है जिससे गरीब, असहाय, बेसहारा, और निर्बल लोगों की शीत का प्रकोप अत्यधिक असर दिखाई दे रहा है जिससे सांस की तकलीफ, हार्ट में तकलीफ, लकवा, सर्दी खांसी, जैसी ठंड से अन्य कई बीमारियों का अटैक आने वाले समय में होने वाला है ऐसा मौसम विभाग ने भी अनुमान लगाया है इस हेतु लोक क्रांति अभियान जबलपुर मध्य प्रदेश ने जिला प्रशासन से जबलपुर के ऐसे चिन्हित जगह जहां पर गरीब असहाय बेसहारा लोग रहते हैं उन पर ठंड का प्रकोप न हो ठंड से अकड़ कर उनके जीवन लीला समाप्त न हो ऐसे स्थान रेलवे स्टेशन ,ग्वारीघाट, विक्टोरिया, मेडिकल अस्पताल, रेन बसेरा, बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल के पास, ऑटो स्टैंड, मंदिरों , मस्जिदो, दरगाह के आसपास जहां पर गरीबों का जमावड़ा रहता है ,पुराने पॉइंट जो शासन द्वारा बनाए गए थे वहां पर अलाव की व्यवस्था की जावे एवं अलाव की लकड़ियां जल्द से जल्द गिराने की मांग लोक क्रांति अभियान के संयोजक सरमन रजक एडवोकेट सुधीर शर्मा, रामरतन यादव , विवेक अवस्थी,नरेश चक्रवर्ती, अतुल गुप्ता ,गुड्डू झा ,मुन्ना ठाकुर ,राजेश पराग ,हारून पहलवान ,मनोज चौरसिया, संजू भोजक, विक्की विश्वकर्मा, सुनील तिवारी,सुनील रामचंदानी, गिरीश कुरील,राजेश बचवानी ,धीरज ठाकुर एडवोकेट ,शरण चौहटेल ,अनुराग ठाकुर एडवोकेट ने मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed