जनेकृविवि में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन

0
Spread the love


जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा और कुलसचिव डॉ. ए. के. जैन ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और कहा कि संविधान हमारे सम्प्रभु नागरिक जीवन का रक्षक है, साथ ही हमे हमारे नागरिक कर्तव्यों का स्मरण कराता है।
इस अवसर पर इस अवसर पर संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी. के. कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. टी.आर. शर्मा, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, प्रभारी अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. जयंत भट्ट, आईएबीएम के डायरेक्टर डॉ. मोनी थॉमस, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, इंजी. एस.के. जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम.शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. बी. एस. द्विवेदी सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *