21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी-सेना का हल्लाबोल
प्रदेश एवं संभाग स्तरीय सभी को साथ आने करणी-सेना की हुंकार
करणी सेना जबलपुर के प्रमुख दीपक सिंह चौहान नें बताया कि, करणी सेना परिवार द्वारा 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व समाज के साथ एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर जबलपुर आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे।
जबलपुर करणी सेना परिवार के प्रमुख दीपक सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि दिनांक 22 नवम्बर 2025, दिन शनिवार, समय दोपहर 2 बजे, स्थान जबलपुर जिले की मझोली तहसील में एक विशाल सामाजिक सम्मेलन एवं जन-सभा आयोजित की जाएगी।इस अवसर पर प्रदेश एवं संभाग के सभी करणी सेना पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे।
पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी शिवेश प्रताप सिंह सहित भानु सिंह गौतम,अमिताभ राजपूत,राजेन्द्र सिंह राजपूत,कपिल राजपूत,विक्की सिकदर,अंकित पालाधने,विवेक सिंह ठाकुर,अनिकेत सिंह,डबलू ठाकुर, शिवांश सिंह, राजा यादव,आदित्य चौधरी आदि पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियाँ गठित की गई हैं।हम सभी से निवेदन करते हैं कि संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
