जनेकृविवि के डॉ. बी.एस. द्विवेदी की हैट्रिक,बने काउन्सलर इण्डियन सोसायटी ऑफ सॉइल साइंस,राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

0
Spread the love

नई दिल्ली के काउन्सलर निवार्चित होने पर दी बधाई

अवगत करा दें कि, इण्डियन सोसायटी ऑफ सॉइल साइंस, नई दिल्ली के काउन्सलर पद के लिये विगत दिनों चुनाव संपन्न हुये। जिसमें जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. बी.एस. द्विवेदी तीसरी बार काउन्सलर पद पर निर्वाचित हुये और हैट्रिक लगाकर राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने डॉ. द्विवेदी को फूल माला पहनाकर बधाई दी और कहा कि डॉ. बी.एस. द्विवेदी ने तीसरी बार काउन्सलर पद की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि प्राप्त की है। जिससे पूरा विश्वविद्यालय गौरांवित है। यह उपलब्धि उनकी मृदा विज्ञान के क्षेत्र में अति उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और कुशल नेतृत्व क्षमता को दर्शाता हैं।गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर इण्डियन सोसायटी ऑफ सॉइल साइंस, नई दिल्ली सबसे बड़ी सोसायटी है, जो कि मृदा विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार के लिये नई दिशा प्रदान करती है। इण्डियन सोसायटी ऑफ सॉइल साइंस नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष काउन्सलर के चुनाव कराये जाते हैं, और निर्वाचित काउन्सलर का 2 वर्षों का कार्यकाल होता है। विगत दिनों भी 10 काउन्सलर का कार्यकाल पूर्ण होंने के बाद चुनाव प्रकिया कराई गई थी जिसमें देशभर से 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे और इस चुनाव प्रक्रिया में देशभर के इण्डियन सोसायटी ऑफ सॉइल साइंस, नई दिल्ली के सदस्यों ने मतदान किया। मतों की वरीयता के अनुसार डॉ. द्विवेदी को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। काउन्सलर के चुनाव की प्रकिया इण्डियन सोसायटी ऑफ सॉइल साइंस, नई दिल्ली के कार्यालय से संपन्न होती है।डॉ. बी.एस.द्विवेदी के तीसरी बार काउन्सलर बनने पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी. के. कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. टी.आर. शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, मृदा विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी. के. दीक्षित, तकनीकी अधिकारी इंजी.एस. के. जैन, सुरक्षा अधिकारी डॉ. वाय.एम.शर्मा सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *