रेलवे जीएम ने संरक्षा और गुणवत्ता जांच सूची बुकलेट का किया विमोचन
भारतीय रेलवे वर्तमान में बुनियादी ढाँचे के निर्माण और क्षमता वृद्धि पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा
देश की बढ़ती यातायात आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे वर्तमान में बुनियादी ढाँचे के निर्माण और क्षमता वृद्धि पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए तीव्र गति के साथ-साथ गुणवत्ता और संरक्षा बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल द्वारा भी अधोसंरचनात्मक निर्माण और क्षमता वृद्धि पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। जिसके तहत पश्चिम मध्य रेल निर्माण विभाग ने “संरक्षा और गुणवत्ता जांच सूची” संकलित कर बुकलेट तैयार की गई है। *महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा पश्चिम मध्य रेल निर्माण विभाग की “संरक्षा और गुणवत्ता जांच सूची” बुकलेट का विमोचन किया गया।* यह बुकलेट कार्य के विभिन्न महत्वपूर्ण मदों के लिए संरक्षा और गुणवत्ता की एक संकलित जाँच सूची तैयार करने में महत्वपूर्ण कार्य करेंगी। साथ ही यह क्षेत्रीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में मदद करेगी और सभी हितधारकों के समन्वित प्रयासों से इस बड़े कार्य को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगी। निर्माण अधिकारी इस जाँच सूची का सर्वोत्तम उपयोग कर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों का एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर सकते है।*गुणवत्ता और संरक्षा जाँच सूची का महत्व*रेलवे ने महसूस किया है कि निर्माण की आवश्यक तेज़ गति के दौरान गुणवत्ता और संरक्षा में शॉर्टकट लेने की प्रवृत्ति हो सकती है। यह बुकलेट इस समस्या को दूर करने के लिए एवं कार्य के महत्वपूर्ण मदों के लिए संरक्षा और गुणवत्ता की एक जाँच सूची संकलित करने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम एस हाशमी एवं सचिव महाप्रबंधक श्री राहुल जयपुरियार सहित मुख्यालय निर्माण विभाग के मुख्य अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
