सांसद विवेक तन्खा और वीरेंद्र सहवाग की मुलाकात

0
Spread the love

जबलपुर में क्रिकेट अकादमी की योजना पर विचार

बुधवार को राज्य सभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के नई दिल्ली स्थित आवास पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट नियन्त्रण बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल और कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद थे।मुलाकात के दौरान सांसद तन्खा ने महाकौशल क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी युवाओं के लिए जबलपुर में एक क्रिकेट अकादमी स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की। सभी उपस्थित व्यक्तियों ने इस पहल का समर्थन किया और इसे साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। यह प्रस्तावित अकादमी क्षेत्र में क्रिकेट के विकास और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed