जनेकृविवि की अधिष्ठाता आस्ट्रेलिया में आयोजित कॉफ्रेंस में हुई शामिल

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी श्रृंखला में कृषि महाविद्यालय, जबलपुर की अधिष्ठाता डॉ. अनीता बब्बर अपनी शोधार्थी टीना पटेल के साथ 15 से 19 सितम्बर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित पैन पैसिफिक होटल में आयोजित 8वां अंतर्राष्ट्रीय खाद्य फलिया अनुसंधान सम्मेलन एवं 5वें ऑस्ट्रेलियाई पल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई। इस दौरान इनके द्वारा पोस्टर एवं मौखिक प्रस्तुतियों के माध्यम से चने की जलवायु सहनशीलता, तापमान विविधता में स्थिरता तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता पर अपने नवीन शोध कार्य प्रस्तुत किये। डॉ. बब्बर ने इसके पहले चने की कई प्रजातियां विकसित की हैं। जो किसानों के लिये वरदान साबित हो रही हैं, और पूरे देशभर में आपकी विकसित की हुई चने की प्रजातियां किसानों के बीच में अत्यधिक प्रचलित हैं। दलहन फसलों पर आपके द्वारा किये गये शोध कार्य राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनेकृविवि को गौरांवित किये हैं। आप पूर्व में भी अपने शोध कार्यों के प्रस्तुतिकरण हेतु कई देशों की यात्राएं की हैं।सम्मेलन के दौरान डॉ. बब्बर एवं उनकी शोघाथी ने विश्वभर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श कर बहुमूल्य अनुभव प्राप्त किये, जो विश्वविद्यालय में चल रहे अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed