वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष बनाएं गए डॉ. एस.बी.अग्रवाल

0
Spread the love

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ.प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. एस.बी.अग्रवाल बनाएं गए हैं। आपने तकनीकी सहायक के रूप में 1985 से विश्वविद्यालय की सेवा प्रारंभ की। इसके बाद आप 2007 में सहायक प्राध्यापक और 2017 से सह प्राध्यापक के रूप में सेवाएं जारी रखी। आपने 23 स्नातकोत्तर एवं 12 पीएचडी छात्रों को शोध कार्य में मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. अग्रवाल ने जैविक खेती एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। आप भूमि निर्माण पुरस्कार, उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार, उत्कृष्ट वैज्ञानिक पुरस्कार जैसे कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किये जा चुके हैं। आपके 74 शोध पत्र, 3 पुस्तकें एवं कई तकनीकी बुलेटिन प्रकाशित हो चुके हैं। आपने अनुसंधान कार्य हेतु ब्राजील, नीदरलैंड एवं नेपाल की विदेश यात्राएं की है। आपने कई परियोजनाओं में भी उत्कृष्ट कार्य किया है।डॉ. एस.बी.अग्रवाल को वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी.आर. शर्मा, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, डॉ. जयंत भट्ट, डॉ. ब्रजेश दीक्षित, डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी, डॉ. नम्रता जैन, डॉ. स्वाती वार्चे, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. दीपक राठी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां प्रेषित की

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *