जनेकृविवि के 62वें स्थापना दिवस पर हुये विविध कार्यक्रम,गांधी जयंती पर चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के 62वें स्थापना दिवस एवं महात्मा गांधी जी जंयती के अवसर पर जनेकृविवि की समस्त इकाईयों में कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य में स्वच्छता अभियान कार्यकम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, एनसीसी एवं एनएसस के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, जबलपुर सहित सभी छात्रावासों में पहुंचकर हाथो में झाडू थामकर साफ-सफाई की और परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई और गांधी जयंती मौके पर क्लीन जनेकृविवि और ग्रीन जनेकृविवि के तहत साफ-सफाई की गई और स्वच्छता का संदेश देकर हमेशा ही अपने संस्थान, ऑफिस एवं आसपास स्वच्छ वातावरण बनाये रखने के लिये प्रेरित किया गया।
इसी प्रकार कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में भी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक किया गया और महाविद्यालय प्रांगण एवं छात्रावास की साफ-सफाई करते हुये सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा कर उसका डिस्पोजल किया।
स्वच्छता कार्यक्रम के अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी. के. कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. तोताराम शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, डॉ. जयंत भट्ट, डॉ. ब्रजेश दीक्षित, डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी, डॉ. नम्रमा जैन, डॉ. स्वाती वार्चे, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. सुब्रता शर्मा, डॉ. दीपक राठी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
