शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति राशि हुई जारी
जिला स्तर पर 23,387 विद्यार्थियों की 654 स्कूलों को 13,58,47,081 की राशि हुई जारी
प्रदेश में 8.45 लाख विद्यार्थियों की बीस हजार से अधिक स्कूलों को 489 करोड रुपए की हुई राशि जारी
जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा, जिला शिक्षा केंद्र जबलपुर ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार आज जिला स्तर पर स्मॉल वंडर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्देवबाग में शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत निःशुल्क अध्ययनरत बच्चों की फीसप्रतिपूर्ति का सिंगल क्लिक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा राशि जारी करने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया. यह कार्यक्रम जिले के शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश देने वाले समस्त अशासकीय विद्यालयों में भी लाइव दिखाया गया. माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जहां पूरे प्रदेश में 20,000 से अधिक स्कूलों में शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत निःशुल्क अध्यनरत 8.45 लाख विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति हेतु 489 करोड रुपए की राशि जारी की गई. वहीं जिले में 654 अशासकीय स्कूलों में शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत निःशुल्क अध्यनरत 23,387 विद्यार्थियों की 13,58,47,081 की राशि जारी की गई. कार्यक्रम में डीपीसी योगेश शर्मा के द्वारा शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत निःशुल्क अध्यनरत बच्चों एवं उनके अभिभावकों से संवाद भी किया गया. सभी ने स्कूल की कार्यप्रणाली, गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं पर संतोष जताया.कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती पूजन के साथ हुआ. साथ ही छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई. कार्यक्रम में जिला प्रोग्रामर पारूल राय,बीआरसी डीसी अहिरवार, बीएसी अजय रजक, विद्यालय प्राचार्य विलियम डायस, संतोष ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं अभिभावक उपस्थित रहे।
