जनेकृविवि का 62वां स्थापना दिवस छात्र-छात्राओं हेतु समर्पित-कुलपति डॉ. पी.के.मिश्रा
कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के 62वें स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
इसी श्रृंखला में कृषि महाविद्यालय, जबलपुर के स्वामी विवेकानंद सभागार में अंतरमहाविद्यालयीन चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों हेतु पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्यअतिथि की आसंदी से कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय का 62वां स्थापना दिवस छात्र-छात्राओं हेतु समर्पित है। स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर महाविद्यालय स्तर पर विविध गतिविधियां आयोजित हुई और विद्यार्थियों ने भी बढ़चढ़कर शामिल होकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के 62 वर्षों की यात्रा को अपने कला कौशल से चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया है। जो कि बहुत ही सराहनीय है। आपने कहा कि ऐसे प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने हेतु विश्वविद्यालय निरंतर प्रयासरत है, जिससे वे प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, बड़े मंच पर जाकर कर सकें और देश-दुनिया में जनेकृविवि का नाम रोशन कर सकें।कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा ने स्वागत उद्बोधन और कार्यक्रम की रूपरेखा दी और कहा कि विश्वविद्यालय का 62वां स्थापना दिवस सप्ताह 25 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं और स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य कार्यकम आयोजित किये गये हैं। सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आज पुरूष्कृत किया गया है।कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया।कार्यक्रम का संचालन पीएचडी छात्रा दीपाली समृद्धि एवं आभार प्रदर्शन डीन डॉ. अनीता बब्बर द्वारा किया गया।इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, कुलसिचव डॉ. अश्वनी जैन, डॉ. जयंत भट्ट, डॉ. ब्रजेश दीक्षित, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. विजय यादव, डॉ. संजीव कुमार, डॉ.बी. एस. द्विवेदी सहित प्राध्यापक, वैज्ञानिक और विद्यार्थी बड़ी संख्या उपस्थित रहे।
