कृषि विभाग ने जबेरा में आजीविका मिशन के समूहों को किया बीज का वितरण
किसान कल्याण एवं कृषि विभाग जबेरा द्वारा मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जबेरा स्व सहायता समूहों को उड़द का बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को आजीविका मिशन जबेरा में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा बीज वितरण मृदा परीक्षण एवं पराली प्रबंधन के बारे में विस्तार से सभी समूहों की महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। लाडली बहना योजना के माध्यम से हर माह 1250 रुपए बहनों को दिए जा रहे हैं जो अब रक्षाबंधन से 1500 रुपए हमारी बहनों को मिलेंगे और अभी भी इस योजना से कुछ बहनें वंचित हैं उनका नाम भी इस योजना में जोड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं। साथ ही आज कृषि विभाग द्वारा महिलाओं को उड़द का बीज वितरण किया जा रहा है ताकि सभी बहने कृषि के क्षेत्र में भी अपनी सहभागिता निभाते हुए आत्मनिर्भरता की ओर निरंतर बढ़ती रहे। जबेरा सरपंच शिवलाल धुर्वे ने किसानों के हित में सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस बीज का उपयोग बीज बनाने में करना जिससे गांव के लोगों को आसानी से यह बीज मिल सके। वही कार्यक्रम में उपस्थित खड़क सिंह मासाब, राजेश सिंघई पूर्व मंडल अध्यक्ष जबेरा , बंटी दुबे,मंडल अध्यक्ष भाजपा जबेरा नीरज जायसवाल महामंत्री मंडल जबेरा , उमराव सिंह महामंत्री मंडल नोहटा आदि द्वारा बीज वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए गांव के आम आदमी तक सरकार की योजना पहुंचने के लिए कृषि विभाग की सराहना की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए आजीविका मिशन ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाएं लगातार कृषि एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है कन्वर्जेंस योजना के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक ब्लॉक प्रबंधक अजय शुक्ला, दीपक सोनी एवं कृषि विभाग से अमित परमार संध्या सिँह अध्यक्ष विराट संकुल साधना विश्वकर्मा सचिव सहित अनेकों महिला समूहों की उपस्थिति रही।
