कृषि कॉलेज में वाद-विवाद एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

0
Spread the love

जनेकृविवि के 62वें स्थापना दिवस सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ.प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर के मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय, जबलपुर में मंगलवार को वाद-विवाद एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था “वैश्विक व्यापार युद्ध में भारत की टैरिफ नीति देश की ढाल है” जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने वाद-विवाद के विषय पर तार्किक एवं प्रभावशाली तर्क रखकर वातावरण को जीवंत बना दिया। इसके साथ ही, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति का परिचय दिया। रंग-बिरंगे पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक, कृषि एवं समसामयिक मुद्दों को उजागर किया।गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के 62वें स्थापना दिवस सप्ताह अंतर्गत विद्यार्थियों की स्नातक स्तर पर महाविद्यालयीन स्तर पर वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थी बढ़चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, इन प्रतिभागियों का चयन विश्वविद्यालयीन स्तर की प्रतियोगिता हेतु होगा।कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक संयोजक डॉ. बी.एस.द्विवेदी एवं डॉ.ए.एन. गौतम द्वारा कियागया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed