कृषि स्नातक की 1472 सीटो हेतु प्रवेश प्रकिया प्रारंभ

0
Spread the love

मैरिट के आधार पर दस्तावेजों का सत्यापन जारी

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ.प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर के मार्गदर्शन में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अधीन स्नातक स्तर की 1472 सीटो हेतु कृषि आधारित पाठ्यक्रम बीएससी की मैरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश के लिये प्रक्रिया जारी है। शिक्षण प्रभारी डॉ. जयंत भट्ट ने प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देते हुये बताया कि 18 सितम्बर से 23 सितम्बर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया, जबकि दस्तावेजों का सत्यापन 19 सितम्बर से 24 सितम्बर तक और च्वॉइस फीलिंग 26 सितम्बर से 29 सितम्बर तक की जा रही है। 1 अक्टूबर को सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी, इसके साथ ही 3, 6 और 8 अक्टूबर को प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। दरअसल जनेकृविवि में 997 सभी विषयों की सीटें और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर की 475 सीटों हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके अलावा एमएससी के सभी विभागों की चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है।गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी कृषि महाविद्यालयों, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर, सहित अन्य में कृषि स्नातक स्तर के प्रवेश हेतु दस्तावेज सत्यापन का कार्य एवं प्रवेश प्रक्रिया संचालित है।

एडमीशन कमेटी में अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. अनीता बब्बर, डॉ. जयंत भट्ट, डॉ. ज्ञानेन्द्र तिवारी, डॉ. एच. के. राय, डॉ. सुब्रता शर्मा, डॉ. रीना नायर, डॉ. अमित कुमार उपाध्याय, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह नरवरिया, डॉ. आर.एस. मरावी, डॉ. स्वर्णा कुर्मी, डॉ. सचिन नागरे, डॉ. पूनम चतुर्वेदी, श्रीमति भूमिका सिंह लोधी, लक्ष्मी नारायण पटेल शामिल हैं।

इस पूरी प्रक्रिया में राजेश श्रोती, वीरेन्द्र पटेल और राम प्रकाश पटेल का विशेष योगदान है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *