फ्लाईओवर पर वीडियों निर्माण सेल्फी एवं सोशल मीडिया हेतु रील्स बनाने वालों के कटे चालान

0
Spread the love

190 वाहन चालकों से 83 हजार रूपये समन शुल्क राशि की गईं वसूल

मदनमहल से दमोहनाका तक निर्मित प्रदेश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक फ्लाई ओवर के उद्घाटन पश्चात बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा फ्लाईओवर पर वीडियों निर्माण सेल्फी एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील्स अपलोड करने की गतिविधियाँ देखी गई। कई मामलों में यह गतिविधियों यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए की गई, जिससे न केवल स्वयं की सुरक्षा खतरे में पड़ी, बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी असुविधा उत्पन्न हुई, जिसे संज्ञान में लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध कार्यावाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्ग निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा फ्लाईओवर पर नियमित पेट्रोलिंग एवं सीसीटीव्ही निगरानी की व्यवस्था कर फ्लाईओवर पर अनावश्यक रूप से रूककर वीडियों निर्माण करने वालो की पहचान करते हुये संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। वहीं यातायात पुलिस द्वारा 190 ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाये गये उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये कुल 83 हजार रूपये समन शुल्क राशि वसूल की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *