व्यक्ति मुलजिम बाद में है पहले वो इंसान है: डॉ. डी आर हेनरी
तीन पत्ती चौक स्थित पुलिस चौकी में आरोग्य होमोपेथिक क्लिनिक के द्वारा प्राथमिक उपचार किट भेट की
समाज में बहुत ही कम ऐसे उदाहरण देखने मिलते है,जो प्रेरणादायी होते है। जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और प्रेम भाव जागता है । ऐसा ही एक सन्दर्भ हाल में देखने में आया जब तीन पत्ती चौक स्थित पुलिस चौकी में आरोग्य होमोपेथिक क्लिनिक,कृपाल चौक,जबलपुर के डॉ. डी आर हेनरी और उनकी सहयोगी डॉ. दीक्षा केसरवानी ने घायल मुलजिमों के इलाज के लिए प्राथमिक उपचार किट भेट की है ।
अब आप सोच रहें होंगे की आखिर उसी चौकी में क्यों? इसके पीछे पुलिस का छुपा वह चेहरा जो हर अपराधी के पीछे एक इंसान को देखता है-मेजर दीपक बकौड़े। जिससे किस्से कई बार सुने होंगे जो थाने में लाये गये हर घायल अपराधी को पहले प्राथमिक उपचार देने का काम करते है। पुलिस के इसी भाव से प्रेरित होकर डॉ. हेनरी ने प्राथमिक उपचार किट भेट की।
पुलिस चौकी में प्राथमिक उपचार किट भेट करते समय चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जगन्नाथ यादव,प्रधान आरक्षक दीपक बकोड़े,आरक्षक प्रदीप उइके,आरक्षक उदयनारायण यादव,आयुस सिंह की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही ।

डॉ. डी आर हेनरी ने बताया की थाने में किसी अपराध में लाया गया व्यक्ति मुलजिम बाद में है,पहले वो इंसान है । और उसे चोट लगी हो तो उसका प्राथमिक उपचार करना कर्तव्य है । इसी उद्देश्य से प्राथमिक उपचार के लिए सम्पूर्ण किट नगर निगम के पास स्थित पुलिस चौकी में भेट की है । वहीं,उन्होंने चौकी में पदस्थ मेजर दीपक बकोड़े का जिक्र करते हुए कहा कि, आज समाज में इंसान को इंसान समझाने वाले कुछ ही लोग मिलते है। यदि सभी पुलिस कर्मी ऐसे हो जाये तो समाज और पुलिस के बीच की दूरी कम होगी ।
