व्यवसायिक तकनीकी, पशुपालन और समन्वित कृषि प्रणाली आधारित कृषि आवश्यक – कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा
जनेकृविवि में आयोजित अंतर्राज्यीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन शास्त्र विभाग और आसा, भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में टिकाऊ खेती विषय पर 8 दिवसीय प्रशिक्षण के तृतीय बैच का भव्य समापन कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्यआतिथ्य, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु की अध्यक्षता एवं डॉ. के.के. त्रिवेदी आसा, भोपाल के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
मुख्यअतिथि की आसंदी से कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में व्यवसायिक तकनीकी का उल्लेख करते हुये पशुपालन और समन्वित कृषि प्रणाली के अहम बिंदुओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. जी. के. कौतु ने अपने उद्बोधन में मृदा पर्यावरण और जीवों के स्वास्थ्य को निरंतर कायम रखने के लिये स्थानीय स्थिति को बेहतर ढंग से समझकर उसके अनुकूल तकनीकी के इस्तेमाल करने की जरूरत पर जोर दिया।डॉ. के.के. त्रिवेदी, चीफ ऑर्गेनाइजिंग ऑफीसर, आसा, भोपाल ने कहा कि आसा, विज्ञान आधारित तकनीकों पर विशेष महत्व देती है। जिससे फील्ड में कार्य करने पर अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। विगत 2 बैचों के प्रशिक्षाणार्थियों के फीडबैक से फील्ड में कार्य करने की शैली और प्रभाव में बहुत अच्छे परिणाम मिले हैं, और भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रम विश्वविद्यालय के साथ मिलकर करने की इच्छा जाहिर की है।प्रशिक्षण के आयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश दीक्षित ने विभाग की अनुसंधान, शिक्षा एवं विस्तार की गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया। आपने कहा कि कृषि को टिकाऊ बनाने के लिये पौध पौषण के साथ-साथ उचित मृदा पोषण भी आवश्यक है। ताकि उत्पादन के साथ मृदा का स्वास्थ्य भी सतत् बरकरार रहे।प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. जी.एस. टैगोर ने कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन दिया और 8 दिवसीय प्रशिक्षण की प्रगति प्रस्तुत की।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षाणार्थियों को उपस्थित मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन शोध छात्रा संज्ञा प्यासी एवं आभार प्रदर्शन डॉ. बी.एस. द्विवेदी, सह समन्वयक, वैज्ञानिक द्वारा किया गया।प्रशिक्षण के समापन अवसर पर डॉ. एच.के. राय, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. राकेश साहू, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. फूलचंद अमूले, डॉ. किरण पटेल, डॉ. शैलू यादव, श्री धर्मेन्द्र विजयवर्गीय, श्रीमति संगीता ठाकुर, श्रीमुधकर, श्री विजय कुमार, श्री रवीन्द्र कछावे, श्री विकास पटेल, श्रीमति सोनिका सहित विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
