कांचघर दशहरा चल समारोह 2025 के आयोजन को लेकर बैठक राम मंदिर प्रांगण,जीसीएफ मे कल होगी सम्पन्न

0
Spread the love

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष की कांचघर दशहरा चल समारोह- 2025 अपनी आलौकिक भव्यता, उत्साह और परंपरा के साथ मनाया जाएगा इस हेतु दिनांक 30.8.2025 को दिन शनिवार रात्रि 9:00 बजे राम मंदिर प्रांगण जीसीएफ स्टेट जबलपुर में एक आवश्यक बैठक रखी गई है इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दशहरा चल समारोह की भव्यता पर चर्चा एवं दशहरा चल समारोह -2025 के अध्यक्ष पद का चुनाव एवं गठन किया जाएगा। कांचघर की उपनगरी क्षेत्र के समस्त राजनीतिक, सामाजिक संगठन ,दुर्गा उत्सव समिति के प्रतिनिधि गण, व्यापारी बंधुओं,सभी समाज के पदाधिकारी की उपस्थिति की अपील आयोजक सरमन रजक, संरक्षक मुरलीधर राव, डॉ रमाकांत रावत, जी.एस.ठाकुर, एडवोकेट सुधीर शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर ,संजय साहू ,अतुल गुप्ता, संजू भोजक,कल्लन गुप्ता, नारायण रजक, राजेंद्र गुप्ता,कल्लू बाबा, भरत मंगलानी, अशोक रोहितास,योगेंद्र सिंह राजपूत,राकेश पांडे ,मुन्ना बैन,प्रेमसुख चक्रवर्ती, रिंकू यादव, नरेंद्र वर्मा,मदन प्रजापति, गुड्डू झा,पवन मोगरे अर्जुन रजक, राजेश मंझार,दीपक ठाकुर , राहुल कुचबंदिया, राजू उपाध्याय,शरण पटेल, राहुल श्रीवास ने की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *