डॉक्टर वर्षा महेश गरिमा को मिला मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का पंडित बाल कृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार
युवा रचनाकार डॉक्टर वर्षा महेश’ सहित देश के प्रमुख रचनाकारों को साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद की ओर से भोपाल के रवीन्द्र भवन के अंजनी सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। डॉक्टर वर्षा महेश गरिमा को उनकी प्रथम कृति क्षितिज की ओर( कविता – संग्रह) के लिए प्रादेशिक स्तर का पंडित बाल कृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि विनय उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संस्कृति विभाग के संचालक एन. पी. नामदेव एवं मुख्य अतिथि प्रख्यात खेल कमेंटेटर पद्मश्री सुनील दोषी थे। इस अवसर पर साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने कहा कि मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा यह आयोजन केवल लेखकों को नहीं अपितु राष्ट्र की परंपराओं एवं संस्कृति का सम्मान है।
