जनेकृविवि के 64 कर्मी हुये समयमान वेतनमान योजना से लाभांवित

0
Spread the love

3 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, 02 कर्मियों को मिला परिवीक्षा अवधि समाप्ति का लाभ

कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा केमार्गदर्शन में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार, कृषि क्षेत्र सहित कर्मचारियों के हित में लगातार नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। इसी श्रृंखला में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के 64 कर्मियों को समयमान वेतनमान योजना का लाभ प्रदान किया गया है। जिससे कर्मचारियों के चेहरें पर खुशी की लहर दौड़ गई है। कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की अनुशंसा से कुलसचिव डॉ. ए. के. जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं, जिसमें दस वर्ष के 25, बीस वर्ष के 05, वर्ष के 05, तीस वर्ष के 11 और 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके 23 कर्मियों को समयमान वेतनमान का लाभ प्राप्त हुआ है। अब इन कर्मियों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं सहायक श्रेणी-3 के चार और भृत्य के 02 कर्मियों को परिवीक्षा अवधि समाप्ति का लाभ प्रदान किया गया है। इसके साथ ही कार्यपालन यंत्री विभाग में संविदा नियुक्ति के तहत उपयंत्री सिविल के लिये 02 और उपयंत्री इलेक्ट्रीकल के लिये 01 पद की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया भी दिवंगत के परिवार को दो माह के भीतर ही 03 लोगों को इसका लाभ प्रदान किया है।इस संबंध में कुलसचिव डॉ. ए.के. जैन ने बताया कि अभी समयमान, वेतनमान योजना का लाभ, अनुकम्पा नियुक्ति लाभ, परिवीक्षा अवधि समाप्ति लाभ और कार्यपालन यंत्री कार्यालय में संविदा के 3 पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। भविष्य में भी शासन के निर्देश पर कर्मचारियों के हितार्थ में ऐसे कार्य विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किये जायेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *