वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा में अधिक से अधिक छात्रों की हो सहभागिता

0
Spread the love

विद्यार्थी विज्ञान मंथन उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन आज मॉडल हाई स्कूल में किया गया।

जिसमें जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य सम्मिलित हुए. विद्यार्थी विज्ञान मंथन की प्रदेश समन्वयक मुक्ता भटेले ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम): विज्ञान भारती की पहल पर आयोजित एक विज्ञान-आधारित परीक्षा है, जो राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (एन.सी.ई.आर.टी.) – शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक संस्थान तथा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् सी.एस.एम.) – संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के एक स्वायत्त संस्था के सहयोग से आयोजित की वीवीएम कक्षा VI से XI तक के विद्यार्थियों के लिए अभिकल्पित एक अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक अभिरुचि वाले अत्यधिक प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करना एवं उन्हें पोषित करना है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.) के अनुरूप है तथा इसका उद्देश्य विद्यालय स्तर के छात्रों में वैज्ञानिक विरासत एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना है।

कार्यक्रम में सभी प्राचार्यो को विद्यार्थी विज्ञान मंथन की बुकलेट वितरित की गई.कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, सहायक संचालक आर के वधान, एडीपीसी संजय मेहरा, विद्यार्थी विज्ञान मंथन की प्रदेश समन्वयक मुक्ता भटेले, क्षेत्रीय समन्वयक सुचिता शुक्ला, जिला समन्वयक डॉ रिंकेश भट्ट एवं मधु शर्मा, बीएसी अजय रजक, नरेंद्र साहू सुनील भटेले सहित समस्त बीईओं एवं प्राचार्यगण उपस्थित रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *