इंद्रधनुष 16 में प्रदर्शित हुए 22 छाया कारों के 300 से ज्यादा छायाचित्र

0
Spread the love

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर मिलन फोटोग्राफिक सोसाइटी (MIFOSO)द्वारा आयोजित इंद्रधनुष छायाचित्र प्रदर्शनी

इंद्रधनुष छायाचित्र प्रदर्शनी में 22 छायाकारों के 300 से ज्यादा चित्र प्रदर्शित गए ,इन छायाचित्रों में नेचर ,वाइल्डलाइफ पिक्टोरियल ,पोर्ट्रेट, लैंडस्केप एवं जीवन के विविध रंगों के छायाचित्र हैंप्रदर्शनी का उद्घाटन आज वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, कवियत्री बाबू शाह कोहली, पर्यावरण विद जगत फ्लोरा एवं वरिष्ठ छायाकार श्री शेखर दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ,इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना निकाह की यह भी इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेना चाह रहे थे किंतु कुछ समय की बाध्यता रही परंतु मिलन फोटोग्राफिक सोसाइटी युवा एवं वरिष्ठ छायाकारों का जो संगम प्रस्तुत कर रही है वह बेमिसाल है, यह पूरे शहर को प्रेरणा देता है। भविष्य में मैं भी इसमें शामिल होने का प्रयास करूंगा, कवियत्री बाबू शाह कोहली ने कहा कि हर चित्र अपने आप में एक कविता है, शेखर दुबे ने कहा की शहर की छायाकारों की एक लंबी परंपरा है जिसमें शशिन जी का बेमिसाल योगदान है, जगत फ्लोरा ने कहा कि शहर में छाया कारों का पर्यावरण की संरक्षण में बहुत योगदान है, पूर्व में कलेक्टर का स्वागत अजीत नारंग ने किया स्मृति चिन्ह ए.राजेश्वर राव व राकेश श्रीवास ने दिया, बाबुषा कोहली का स्वागत मेहा समदड़ीया व स्मृति चिन्ह विवेक पांडे ने दिया, शिखर दुबे का स्वागत गिरीश गुरव ने किया एवं स्मृति चिन्ह प्रमोद बढ़समुद्रकर ने दिया, जगत फ्लोर का स्वागत दिव्यांश राज ने किया एवं स्मृति चिन्ह एस.शंकर ने प्रदान किया ,इस प्रदर्शनी में शामिल छायाकारों के नाम क्रमशः राजेश्वर राव ,अजीत नारंग, मुकुल यादव ,विवेक पांडे, डॉ दिलीप कटियार, गौरव यादव ,संजय गुप्ता ,मेहुल यादव, प्रमोद बड़समुद्रकर ,आलोक बनर्जी, आशुतोष प्रभाकर, सुमित शर्मा, सचिन गोटिया ,मोहित कुकरेजा, एस शंकर ,गिरीश गुरव, डॉ शिवोहम शुक्ला ,कबीर पाल, राजवीर सिंह टट्टर, दिव्यांश राज एवं दो महिला छायाकार सुजाता तालेगांवकर, व मेहा राहुल समदड़ीया है । छायाचित्र प्रदर्शनी का 20 अगस्त को 12:00 बजे से सभी कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगा, कल ही सोनी कंपनी द्वारा अपने कमरे एवं लैंस का प्रदर्शन प्रदर्शनी स्थल पर किया जाएगा, साथ ही डाटा रिकवरी हेतु एक वर्कशॉप भी आयोजित है मिलन फोटोग्राफी समिति ने सभी छायाकारों व कला प्रेमियों से उपस्थिति की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed