कांचघर चौक में वृद्ध वाटिका का उद्घाटन
कांचघर में वृद्ध वाटिका का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया के द्वारा किया गया
जबलपुर आजादी की अमृत काल में मध्य प्रदेश की महाकौशल की धरती जबलपुर की उपनगरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिकता का मुख्य केंद्र बिंदु कांचघर चौक में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लखन घनघोरिया जी की अनुशंसा पर पार्षद निधि से कसरत एवं सेहत बनाने हेतु आधुनिक मशीन, सांस्कृतिक, राजनीतिक परिचर्चा एवं थकान मिटाने हेतु आकर्षक बेचों को रखा गया चारों और पेड़ पौधों को लगाकर ऑक्सीजन की प्रबल व्यवस्था की गई । इस आकर्षक आयोजन में इस उद्यान का नाम वृद्ध वाटिका रखा गया जिसका उद्घाटन पूर्व क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय लखन घनघोरिया जी ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर समाजसेवी सरमन रजक ने बताया कि माननीय पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय पार्षद की एक अनोखी पहल से कांच घर क्षेत्र के आम जनों में उत्साह का माहौल है इस कार्यक्रम में उद्यान की संपूर्ण रख रखाव एवं व्यवस्था हेतु वरिष्ठ समाज सेवी मुरलीधर राव को अध्यक्ष बनाया गया इस अवसर पर विधायक जी का शाल,श्रीफल एवं मालाओं से सम्मान किया गया तत्पश्चात लखन घनघोरिया जी ने भी वरिष्ठ जनों का तिलक लगाकर पुष्प मालाओं से सम्मान किया। इस अवसर पर मुरलीधर राव, सरमन रजक,पूर्व पार्षद संजय साहू, एडवोकेट सुधीर शर्मा, गोपाल पाली,डॉ रमाकांत रावत,प्रहलाद, राकेश दुबे, एडवोकेमुन्ना ठाकुर,नारायण रजक,अतुल गुप्ता,राजेश मंझार, गुड्डू झा,एवं अन्य समाजसेवी, व्यापारी जन ,प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
