प्रदेश के सम्मानीय उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित
पंडित अशोक कुमार मिश्रा व्याख्याता (संस्कृत) को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सम्मानीय उप-मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी के मुख्य आतिथ्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के साथ-साथ अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।इस गरिमामय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इसी तारतम्य में जबलपुर शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं ज्योतिर्विद पंडित अशोक कुमार मिश्रा व्याख्याता (संस्कृत) सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेडिकल जबलपुर को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया।अपने लगभग 38 वर्ष की शासकीय सेवा में अनेक छात्रों का जीवन उच्चतम शिखर पर पहुंचाने का प्रयास किया है।
अत्यंत सामान्य घराने से आने वाले बच्चों को मनोबल बढ़ाकर शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य एवं संस्कार देकर उनके जीवन को उत्कृष्ट बनाया है।
श्री मिश्रा जी बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से लोगों को मार्गदर्शन देकर जीवन की समस्याओं से मुक्त भी किया है।
आपके द्वारा पढ़ाए गए छात्र विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित पद प्राप्त कर अपने घर परिवार के साथ समाज एवं देश के सेवा में योगदान दे रहे हैं। इस अवसार पर परिजनों के साथ साथ मां तारा देवी कृपा परिवार के सदस्य भी साक्षी बने,ओर पूज्य गुरु जी को बधाई दी।
श्री मिश्रा जी के सम्मान से सम्पूर्ण शिक्षा जगत प्रसन्न है। एन ई एस एजुकेशन महाविद्यालय के प्रशासक मां तारा देवी परिवार के सक्रिय सदस्य डॉ मनोज यादव, डॉ ममता यादव , विजयश्री education college के संचालक डॉ राजेश स्थापक जी,नीलू चौधरी, गणेशन स्वामी, आशीष अहिरवार, कल्याण सोनी आदि उपस्थित रहे
