एनिमल लवर्स संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम से जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर के घंटाघर स्थित स्थान पर एनिमल लवर्स संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जिसमें प्रमुख रूप से पीपल पीस फाऊंडेशन की निर्देशिका अमरजीत कौर सैकड़ो एनिमल लवर्स के साथ उपस्थिति रही जिन्होंने बताया कि जिस प्रकार से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश हुए हैं कि कुत्तों को शेल्टर में शिफ्ट करने संबंधित जिससे हम पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं हमारा मानना यह है कि आदेश न केवल पशु अधिकारों के खिलाफ है बल्कि उन नागरिकों और संगठनों की भावना के भी विपरीत है जो स्ट्रे डॉग्स के प्राकृतिक जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करना चाहते हैं कुत्तों को जबरन सीमित स्थान में रखना उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए हानिकारक है हम या स्पष्ट करना चाहते हैं कि जल्द से जल्द सर्वोच्च न्यायालय इस पर संज्ञान ले एवं भारत देश की सरकार भी इस विषय पर गंभीरता दिखाएं अन्यथा जबलपुर अपितु पूरे देश में एनिमल लवर्स संगठन इसके लिए आंदोलन करेगा और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरेगा जबलपुर से सभी एनिमल्स संगठन एक जुटता का परिचय देते हुए दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहा है ज्ञापन सौंपते समय पीपल पीस फाउंडेशन के साथ-साथ एनिमल लवर्स के विभिन्न संगठन उपस्थित रहे
