आज स्वच्छता महोत्सव रचेगा कीर्तिमान

0
Spread the love

जबलपुर देश का पहला शहर जहॉं आज मनाया जायेगा स्वच्छता महोत्सव 

जबलपुर देश का पहला शहर है जहॉं आज शहर भर में धूम-धाम से स्वच्छता महोत्सव के माध्यम से मिशन स्वच्छ जबलपुर, स्वच्छ वायु सिटी, और स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण आदि का संदेश बड़े पैमाने पर दिया जायेगा। इसके लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की पहल पर स्वच्छता महोत्सव का आयोजन शहर में किया जा रहा है, जिसमें शहर के सभी देवतुल्य नागरिकों की भागीदारी के अलावा अधिवक्ताओं, डॉक्टर्स, उद्योगपतियों, व्यापारियों, कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने के मिल रहा है, इससे यह लग रहा है कि आज दिनांक 1 अगस्त 2025 को स्वच्छता महोत्सव एक कीर्तिमान रचने के लिए तैयार है।
स्वच्छता महोत्सव के संबंध में महापौर श्री अन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 1 अगस्त को शहर के हजारों प्रतिष्ठानों में विशेष छूट का भी प्रावधान ग्राहकों के लिए किया गया है। यह प्रावधान व्यापारी वर्गो के पदाधिकारियों ने नगर निगम जबलपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए किया गया है। महापौर ने बताया कि बिल्डर्स, ज्वेलरी शॉप, होटल जैसे अनेक प्रतिष्ठानों के संचालक द्वारा 1 दिन का विशेष छूट देने की योजना बनाकर स्वच्छता महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया है।
महापौर श्री अन्नू ने शहर के देवतुल्य नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों और प्रतिष्ठानों में नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छता महोत्सव के तहत् आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से संवारने का कार्य कर स्वच्छता महोत्सव में अपनी बहुमूल्य भागीदारी करें।  
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि जबलपुर नगर निगम को स्वच्छता प्रतियोगिता में देश में 5वॉं स्थान के साथ 7 स्टॉर रैंकिंग, वायु गुणवत्ता में देश में दूसरा, वॉटर प्लस सिटी और गार्बेज फ्री सिटी का भी दर्जा मिला है। यह उपलब्धियॉं हम सबको गौरवांवित करने वाला है। इससे हमारे शहर की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी है और हम सभी को भी सम्मान मिला है।  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed