NPS एवं UPS के विरोध में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

0
Spread the love

राष्ट्रीय आवाहन पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम जिला शाखा जबलपुर द्वारा एनपीएस व यूपीएस के विरोध में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम पर ज्ञापन सौपा गया l

ज्ञापन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया गया कि एनपीएस व यूपीएस कर्मचारी हितेषी नहीं है । केवल और केवल पुरानी पेंशन ही कर्मचारी हितेषी है जिसमें कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्राप्त होती है एवं उनका भविष्य सुरक्षित होता है अतः पुरानी पेंशन बहाल की जाए । इसी प्रकार माननीय मुख्यमंत्री जी को भी शिक्षकों के ई अटेंडेंस जैसी अव्यवहारिक व्यवस्था समाप्त करने , प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान करने, एनपीएसधारी मृतक शासकीय सेवक के आश्रित परिवारों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान परिवार पेंशन स्कीम लागू करने एवं पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। इस अवसर पर NMOPS, डिफेंस यूनिट, प्रांतीय शिक्षक संघ एवं केन्द्र व राज्य सरकार के संतोष झारिया, अजय रजक,उमाशंकर पटेल, नीरज त्रिपाठी, मनीषा सोनी,अनिल पटेल, आनंद अधिकारी,संतोष चौरसिया, मोहनसिंह यहके, रीतेश बघेल, बीरबल सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, रामभुवन पटेल, आशीष गजभिये,मनोज मिश्रा, विकास, मुकेश बट्टी, अनिल गुप्ता, सागर यादव, आईडी पड़रहा आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed