जनेकृविवि के डॉ. शुक्ला, डॉ. दास, डॉ. नेमा और डॉ. रघुवंशी के सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

0
Spread the love

सभी ने आपके उज्जवल भविष्य की कामना की

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कृषि महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।

दरअसल खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. एस.एस. शुक्ला ने 37 वर्ष की सेवा पूर्ण की और आज सेवानिवृत्त हुये आपने खाद्य विज्ञान विभाग द्वारा जवाहर फूड्स के 2 सेल काउंटर खोले जिसमें श्रीअन्न से बने विभिन्न उत्पादों के विकय से विभाग एवं विश्वविद्यालय को लगातार आर्थिक लाभ प्राप्त कराने में अहम योगदान दिये है। इसी तरह कीट शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आचार्य डॉ. एस.बी.दास ने भी 40 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये, आपने कई पुस्तकें लिखी और पीएचडी के छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने सहित अन्य उपलब्धियां आपके नाम पर है। साथ ही कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रक्षेत्र प्रबंध विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर.एस. रघुवंशी ने 40 वर्षों की सेवा पूर्ण की, इसके सके साथ ही कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राजेन्द्र कुमार नेमा ने नेमा ने 25 वर्षों की सेवा पूर्ण कर गुरूवार को सेवानिवृत्त हुये। डॉ. नेमा पूर्व में अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

इन सभी विश्वविद्यालय के स्तंभों के सेवानिवृत्त होंने पर कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतु, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. आनीता बब्बर कुलसचिव डॉ. ए. के. जैन सहित प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकालों को याद कर गुलदस्ता देकर भावभीनी विदाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed