क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी,टी-20 मुंबई लीग 2025 की टिकटों की बिक्री शुरू
टिकटें ऑनलाइन उपलब्ध
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित टी-20 मुंबई लीग 2025 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू की, जो 4 से 12 जून तक दो प्रतिष्ठित मैदानों – वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
टिकटें डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत लेवल 1 के लिए 100रुपये, लेवल 2 के लिए 300 रुपये और गरवारे पैवेलियन लेवल 2 के लिए 400 रुपये है।
