सरळ -सहज और कर्मनिष्ठा के प्रतीक भरत मंगलानी बने राष्ट्रीय सिंधी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष
इनका मीठा स्वभाव ही इनकी पहचान जो लोगों के हृदय में राज करती है
हाल ही में राष्ट्रीय सिंधी मंच के राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया का ध्यान रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिसके तहत मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल उतवानी की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष राजू रमानी ने शहर के वरिष्ठ समाज सेवी सरळ -सहज और कर्मनिष्ठा के प्रतीक भरत मंगलानी को राष्ट्रीय सिंधी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर महत्व पूर्ण दायित्व सौंपा।
सार्थक भूमिका का करेंगे निर्वहन –
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष भरत मंगलानी सामाजिक समस्याओं तथा चिंतन मंथन करते हुये राष्ट्रीय सिंधी मंच के संगठन में समाज को जोड़कर समाज में जाग्रति एवं सिंधी भाषा को जीवित रखते हुये इसके विस्तार एवं विकास के लिये प्रयास करते हुये राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन मजबूत करने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन करेंगे ।
इनका स्वभाव ही इनकी पहचान–
श्री मंगलानी की सहजता और कर्तव्यों के प्रति निष्ठा ही इनकी नियती है वहीं इनको दूसरों से अलग करती है। यूँ कहें तो इनका मीठा स्वभाव ही इनकी पहचान जो लोगों के हृदय में राज करती है।
साथ ही राष्ट्रीय सिंधी मंच ने आपकी दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगल कामना करते हुये हर्ष व्यक्त किया है।
