6वी बटालियन जबलपुर में निःशुल्क वाद्य यंत्र प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सम्पन्न

0
Spread the love

मान्नीय मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस बैंड के उत्थान की जो परिकल्पना की गई है, वह न केवल पुलिस बल के प्रदर्शन को मजबूती दे रही है बल्कि पुलिस और जनता के बीच निकटता लाने के साथ ही उनमें उत्साह का संचार भी कर रही है। पुलिस बैंड, जहां जनता और पुलिस के बीच सहभागिता में वृद्धि करते हुए उसे सुदृढ़ बनाता है, वहीं इसकी स्वर लहरियों वातावरण में गूंजते ही आम जनमानस में देशभक्ति की भावना का संचार करने के साथ ही उन्हें गर्व की अनुभूति कराती है। राष्ट्रीय पर्व हो या फिर कोई अन्य दिवस बैंड दल के बिना कार्यक्रम अधूरा सा लगता है। पुलिस बैंड द्वारा बजाई जाने वाली राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत गीतों की धुनें जहां हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करती हैं वहीं पुलिस जवानों के मन में ष्देशभक्ति-जनसेवाष् के संकल्प को भी और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होती हैं। इसी उद्देश्य से आगामी समय में पुलिस बैण्ड में भर्ती प्रक्रिया को दृष्टिगत रखते हुये, सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी की पहल पर 6वीं बटालियन में पुलिस परिवार के एवं अन्य युवक/युवतियों के लिये 03 माह का निःशुल्क वाद्य यंत्र प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दिनांक 16.04.2025 को किया गया था, जिसका समापन समारोह दिनांक 18.07.2025 को आयोजित किया गया। 03 माह के बैण्ड प्रशिक्षण हेतु बटालियन में कुल 466 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें विभिन्न जिलों जैसे कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, सागर, दमोह, छिंदवाडा आदि से आये प्रशिक्षणार्थियों में से 251 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया। बटालियन बैण्ड प्लाटून के योग्य प्रशिक्षकों द्वारा ट्रम्पेट, बेस ड्रम, साईड ड्रम, क्लेरिनेट, एम्फोनियम, सेक्सोफोन इत्यादि वाद्ययंत्रों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में पुलिस विभाग में उपयोग होने वाली धुनें जनरल सैल्यूट, राष्ट्रगान, सामीक्षा कम, तेज चाल, धीरे चाल की सिखलाई दी गई। साथ ही ताकत वतन की हमसे है, सारे जहां से अच्छा, कदम-कदम बढ़ाये जा इत्यादि गीतों की धुनो का भी प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। बैण्ड प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में कमांण्डेंट श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से. व बटालियन के सभी राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में बैण्ड वाद्ययंत्रों के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की धुनों देशभक्ति गीतो, राष्ट्रगान इत्यादि की शानदार प्रस्तुति दी गई। समापन समारोह के दौरान कमाण्डेंट द्वारा बैण्ड दल के सभी प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी गई। तदोपरांत वाद्ययंत्रों से अच्छी प्रस्तुति देने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये रायो। बैण्ड प्रशिक्षण के समापन समारोह में बटालियन के कमाण्डेंट श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.मे. डिप्टी कमाण्डेंट श्री अभिषेक राजन, डिप्टी कमांडेंट श्री एल०एस० श्याम, असिस्टेंट कमांण्डेट श्री एम०पी० सिंह, एड्ज्युटेंट श्री सुबोध लोखण्डे, असिस्टेंट कमाण्डेंट श्री विजय कुमार अभोरे, श्रीमति रीना पाण्डेय शर्मा, निरी० श्री विक्रम सिंह, सामग्री अध्यक्ष श्री हितेश फुलझेले. सुबेदार मेजर श्री बिलर सिंह जमरा, वैण्ड प्रभारी सउनि श्री मनोज कुमार बरार, बैण्ड दल के सभी प्रशिक्षक, प्रशिक्षणार्थी व बटालियन के अन्य अधि०/कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed