जबलपुर बना देश का पॉंचवा सबसे स्वच्छ शहर,7 स्टार और 5वीं रैंक दिलाकर रचा कीर्तिमान
वॉटर प्लस सिटी का दर्जा भी जबलपुर को हुआ निगम इतिहास में पहली बार प्राप्त
संस्कारधानी को मिले राजधानी के मंचपर ऐतिहासिक सम्मान से पूरा संस्कारधानी है गौरवांवित, नगर निगम को मिल रही
जबलपुर। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 की प्रतियोगिता में नगर निगम जबलपुर ने बड़ी छंलांग लगाई है। देश के राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की गरीमामयी उपस्थिति में भारत सरकार के शहरी आवास केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, भारत सरकार के राज्य मंत्री तोखन साहू, भारत सरकार के सचिव श्रीनिवास आर. कटिकेटला, और संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा देश में पॉंचवॉं स्वच्छ सिटी का ताज जबलपुर नगर निगम को प्राप्त हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि और सफलता के पीछे महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के कुशल मार्गदर्शन के साथ-साथ निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव की प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जमीनी स्तर की कार्यशैली में कसावट लाने की जो चुनौती को स्वीकार करने और उसे धरातल पर उतारने के परिणाम स्वरूप आज सुखद अनुभूति और गौरवांवित के क्षण प्राप्त हुए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए महापौर श्री अन्नू एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने शहर के नागरिकों को नायक निरूपित करते हुए निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, स्वच्छता प्रभारी एवं एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती रजनी कैलाश साहू, नेताप्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा के सम्पूर्ण साकारात्मक सहयोग और स्वच्छता टीम के सभी सदस्यों क्रमशः अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी संभव अयाची, तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, वर्तमान स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, सभी ब्रांड एम्बेस्डर्स, समस्त विभागीय प्रमुखों, सभी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों, समस्त स्वास्थ्य निरीक्षकों, वार्ड सुपरवाईजरों, सफाई मित्रों, के साथ-साथ स्वच्छता के सभी सिपाहियों को श्रेय प्रदान किया है। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि जबलपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के साथ-साथ वॉटर प्लस, गार्बेज फ्री सिटी एवं अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप लगभग सभी मापदण्डों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये गए हैं, ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
देश के राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में 5वॉं स्वच्छ सिटी सिरमौर, 7 स्टार, वॉटर प्लस और गार्बेज फ्री सिटी का पुरस्कार महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, नोडल अधिकारी संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, और सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा ने प्राप्त किया।
नगर निगम जबलपुर को मिली बड़ी सफलता और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पहली बार नगर निगम जबलपुर को 5वॉं स्थान मिला है, 7 स्टार की रैंकिंग एवं वॉटर प्लस का दर्जा भी प्राप्त हुआ है। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि जबलपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 12 हजार 5 स्कोर में से 11 हजार 9 सौ 89 स्कोर प्राप्त कर 100 में से 95.91 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में 10 हजार में से 9 हजार 4 सौ 89, गार्बेज फ्री सिटी में 1300 में से 1300, और ओ.डी.एफ. में 1200 में से 1200 अंक प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार सभी केटेगरी में नगर निगम जबलपुर का कार्य उत्कृष्ट रहा और लगभग 100 में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि संस्कारधानी के गणमान्यजनों के साकारात्मक सहयोग के बिना यह बड़ी उपलब्धि जो नगर निगम जबलपुर को प्राप्त हुई है वह संभव नहीं थी। इसके लिए उन्होंने सम्माननीय नागरिकों को प्रति आभार प्रगट कर आग्रह किया है कि आगे भी इसी प्रकार से निगम प्रशासन के अभियान में साकारात्मक सहयोग प्रदान करेगें।
