संकुल स्तरीय संगठनों के संवर्ग क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

0
Spread the love

संस्थाएं अपना मालिकाना हक समझ सके और संस्थाओं की नैतिक जिम्मेदारी ले सकें, यही इसका लक्ष्य

मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा शासन की नीति के अनुरूप सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिससे सामुदायिक संस्थाएं अपना मालिकाना हक समझ सके और संस्थाओं की नैतिक जिम्मेदारी ले सकें। इसी के अनुरूप विगत दिवस सीटी सी पॉलिटेक्निक दमोह में नारी शक्ति बटियागढ़, सहारा दमोह एवं श्रीराम हटा की कार्यकारिणी सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें संस्थाओं का समग्र क्षमता वर्धन के तहत समूह और ग्राम संगठन की बैठकों का आयोजन कृषि में नवाचार, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, बैंक लिंकेज एवं ऋण वापसी सीआर पी का कार्य प्रबंधन लोकोस ऐप्स से कैसे कार्य किया जाए मॉडल सीएफ की कार्य प्रणाली वित्तीय प्रबंधन सीआईएफ की वापसी एवं लोको एप्स की जानकारी के साथ ही रोजगार उन्नयन की दिशा में कौशल उन्नयन पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान संकुल स्तरीय संगठनों के पदाधिकारी ने अपनी अपनी जिज्ञासाओं का उल्लेख किया। जिसे मास्टर ट्रेनर्स के रूप में दिग्विजय पटेल, अरविंद चंदेल सतीश शर्मा धर्मेंद्र मिश्रा सिद्धार्थ ताँबे द्वारा समाधान किया गया। प्रशिक्षण की विशेष मॉनिटरिंग हेतु राज्य ईकाई भोपाल से सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक वित्त मनोज मौर्य ने परियोजना के संदर्भ में सामुदायिक संस्थाओं की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली पर विशेष चर्चा की जिससे वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और शासन की नीति के अनुरूप महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके। जिला स्तर से सहायक वित्त प्रबंधक जितेंद्र नेमा के द्वारा जिले की परिस्थितियों के अनुरूप सामुदायिक संस्थाओं क़ो वित्तीय प्रबंधन पर गहन प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बिल वाउचर, लेजर, कैश बुक का रखरखाव, बुक कीपर के माध्यम से कैसे दिया जाए इस पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में सभी सीएलएफ की कार्यकारिणी सदस्यों ने गहनता के साथ प्रशिक्षण लिया और उनकी बारीकियो को समझा। प्रशिक्षण उपरांत सामुदायिक संस्थाएं अपनी जिम्मेदारियो के साथ बेहतर कार्य करेंगे ऐसी आशा व्यक्त की गई।

इस अवसर पर सातों विकासखंड के विकासखंड प्रबंधक क्रमशः राजेंद्र उपाध्याय दमोह, विवेक शुक्ला बटियागढ़, अंकित खरे पथरिया, संदीप सिंह हटा, नजीब अहमद खान पटेरा, सुमित तिवारी तेंदूखेड़ा एवं धर्मेंद्र मिश्रा जबेरा की महत्वपूर्ण उपस्थित रही। प्रशिक्षण में राज्य इकाई भोपाल से पधारे सहायक वित्त प्रबंधक मनोज मौर्य, जिला परियोजना प्रबंधक शैलेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा समस्त विकासखंड प्रबंधक से विकासखंडवार लोकोएप्स पर समीक्षा कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *